फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The elderly woman reached the polling booth with an oxygen cylinder, the Election Commission praised her

Bilaspur: अस्पताल में भर्ती विमला ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ पहुंचीं बूथ, किया मतदान

Sat, 01 Jun 2024 03:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं(बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं(बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Jun 2024 03:56 PM IST
सार

अस्पताल में भर्ती एक महिला ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ लोकतंत्र के महाकुंभ में अपनी आहुति डालने पहुंची, जिसके जज्बे की हर कोई तारीफ कर रहा है।

विज्ञापन
The elderly woman reached the polling booth with an oxygen cylinder, the Election Commission praised her
ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ मतदान करने पहुंचीं बुजुर्ग विमला देवी - फोटो : संवाद

विस्तार

अस्पताल में भर्ती एक महिला ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ लोकतंत्र के महाकुंभ में अपनी आहुति डालने पहुंची, जिसके जज्बे की हर कोई तारीफ कर रहा है। यहां तक की चुनाव आयोग ने भी उनकी हिम्मत की तारीफ की है। लोग यह देखकर दंग रह गए जब एक लोकसभा चुनाव के लिए घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी मतदान केंद्र के बूथ नंबर 99 पर एक बीमार महिला ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ वोट डालने के लिए पहुंची। भारतीय चुनाव आयोग ने भी अपने अधिकारिक पेज पर महिला के फोटो सहित मतदान करने के जज्बे की सराहना की है।घुमारवीं के टिक्कर गांव की विमला देवी (68) ऑक्सीजन की कमी के चलते पिछले पांच दिन से अस्पताल में भर्ती है। उन्हें ऑक्सीजन सिलिंडर से ऑक्सीजन दी की जा रही है।

विज्ञापन


बीमार महिला ने अपने बेटों राजीव शर्मा और संजीव शर्मा से मतदान करने की इच्छा जाहिर की। बेटों के बार-बार समझाने और खराब तबीयत का हवाला दिया, इसके बावजूद महिला वोट डालने की जिद पर अड़ी रही। आखिरकार बेटों को भी मां की जिद के आगे झुकना पड़ा। शनिवार को सुबह 9:00 बजे दोनों बेटे अपनी माता को गाड़ी में बैठाकर ऑक्सीजन सिलिंडर, मास्क सहित मतदान केंद्र पहुंचे। उस समय तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे थे। बुजुर्ग महिला की हिम्मत को देखते हुए मंत्री राजेश धर्माणी भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। उन्होंने महिला के जज्बे को सलाम किया।
विज्ञापन


महिला के बेटे राजीव शर्मा ने बताया कि उनकी माता पिछले पांच दिनों से ऑक्सीजन की कमी के चलते अस्पताल में भर्ती है। हालत इतनी खराब है कि बिना ऑक्सीजन मास्क के ऑक्सीजन लेवल 60 से 65 पहुंच रहा है। ऐसी हालत में माता ने वोट डालने की जिद पकड़ ली और बड़ी मुश्किल से चिकित्सकों से बात कर मतदान केंद्र तक लाया गया। ऑक्सीजन सिलिंडर, मास्क के साथ ही मतदान केंद्र माता को लाया गया। उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद दोबारा अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed