फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The dome of Naina Devi temple will shine with five and a half kg gold and 596 kg copper

Bilaspur News: साढ़े पांच किलो सोना और 596 किलोग्राम तांबे से चमकेगा नयनादेवी मंदिर का गुंबद

Fri, 31 Mar 2023 11:26 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 31 Mar 2023 11:26 AM IST
सार

ऐतिहासिक शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी का गुंबद जल्द सोने का नजर आएगा। मुख्य मंदिर के गुंबद को स्वर्ण मंदिर की तरह सोने का बनाने का काम शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
The dome of Naina Devi temple will shine with five and a half kg gold and 596 kg copper
सोना और तांबे से चमकेगा नयनादेवी मंदिर का गुंबद। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी का गुंबद जल्द सोने का नजर आएगा। मुख्य मंदिर के गुंबद को स्वर्ण मंदिर की तरह सोने का बनाने का काम शुरू हो गया है। गुंबद पर लगभग साढ़े पांच किलोग्राम सोना और 596 किलोग्राम तांबा प्रयोग में आने का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- हिमाचल अप्रैल में नहीं कटेगा एनपीएस का शेयर, ओपीएस के लिए अभी नहीं मांगा विकल्प
विज्ञापन


गुंबद पर सोना लगाने के 16 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस राशि को दिल्ली के एक व्यवसायी गुप्त दान कर रहे हैं। इस काम को करने के लिए गुजरात और राजस्थान के कारगीर बुलाए गए हैं। कारीगर अभी गुंबद लगाई जाने वाली तांबे और सोने के मिश्रण की प्लेट तैयार कर रहे हैं। इन प्लेट पर नक्काशी भी की जा रही है। प्लेट तैयार होने के बाद उन्हें गुंबद पर लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि श्री नयनादेवी देवी जी में श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर सोने और चांदी का दान करते आए हैं। इससे पहले गर्भगृह में लगाने के लिए पंजाब के एक श्रद्धालु ने तीन किलोग्राम सोना दान किया किया था। मंदिर के गुंबद पर सोने का कलश नाभा के एक श्रद्धालु ने स्थापित कराया था, जबकि एक श्रद्धालु ने 19 किलोग्राम का चांदी का छत्र दान किया था। मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि श्री नयनादेवी जी के मुख्य मंदिर के गुंबद को सोने की तरह बनाने का काम मंदिर न्यास की निगरानी में किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed