फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   the daughter Reaching from Japan after three days gave mukhagni to her father's funeral pyre, fulfilled her so

Kangra News: तीन दिन बाद जापान से पहुंचकर बेटी ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि, अदा किया पुत्र का फर्ज

Mon, 17 Apr 2023 08:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Apr 2023 08:30 PM IST
सार

 राजा का तालाब में सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे प्रत्यक्षदर्शियों की आंखें उस समय नम हो गईं जब पिता की मृत्यु के उपरांत तीन दिन बाद जापान से पहुंची बेटी ने मुखाग्नि दी। गायत्री ने पुत्र का फर्ज अदा करके पिता बलदेव सिंह की चिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
the daughter Reaching from Japan after three days gave mukhagni to her father's funeral pyre, fulfilled her so
बेटी ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि, अदा किया पुत्र का फर्ज - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की उपतहसील राजा का तालाब में सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे प्रत्यक्षदर्शियों की आंखें उस समय नम हो गईं जब पिता की मृत्यु के उपरांत तीन दिन बाद जापान से पहुंची बेटी ने मुखाग्नि दी। गायत्री ने पुत्र का फर्ज अदा करके पिता बलदेव सिंह की चिता को मुखाग्नि दी। उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत चकवाड़ी के बलदेव सिंह व उनकी पत्नी संतोष कुमारी की एकमात्र संतान बेटी गायत्री देवी है।

विज्ञापन


बेटी गायत्री देवी जापान में प्राइवेट कंपनी में एक अधिकारी के रूप में कार्यरत है। गायत्री देवी के पिता लगभग चार वर्ष पहले पुलिस विभाग में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। शनिवार सुबह बलदेव सिंह का देहांत हो गया। बलदेव सिंह की बेटी गायत्री देवी अपना फर्ज अदा करने सोमवार सुबह राजा का तालाब पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed