फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   the Dalai Lama receives Ramon Magsaysay Award 64 years after announcement

धर्मशाला: बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा को घोषणा के 64 साल बाद मिला रेमन मैग्सेसे अवार्ड

Wed, 26 Apr 2023 06:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Apr 2023 06:53 PM IST
सार

दलाईलामा को यह पुरस्कार देने की घोषणा साल 1959 में हुई थी। उस समय दलाईलामा के बड़े भाई ग्यालो थोंडेन ने फिलीपींस के मनीला में यह पुरस्कार प्राप्त किया था। दलाईलामा को दिया जाने वाला यह पहला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार था।

विज्ञापन
the Dalai Lama receives Ramon Magsaysay Award 64 years after announcement
बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा को मिला रेमन मैग्सेसे अवार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा को घोषणा के 64 साल बाद रेमन मैग्सेसे अवार्ड (एशिया का नोबल पुरस्कार) बुधवार को मैक्लोडगंज में दिया गया। यहां पहुंची फिलीपींस की रेमन मैग्सेसे अवार्ड फाउंडेशन की अध्यक्ष सुसाना बी अफान और फाउंडेशन की ट्रस्टी एमिली ए अब्रेरा ने दलाईलामा को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। दलाईलामा को यह पुरस्कार देने की घोषणा साल 1959 में हुई थी।

विज्ञापन


उस समय दलाईलामा के बड़े भाई ग्यालो थोंडेन ने फिलीपींस के मनीला में यह पुरस्कार प्राप्त किया था। दलाईलामा को दिया जाने वाला यह पहला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार था। यह पुरस्कार दलाईलामा को तिब्बती समुदाय के लिए संघर्ष करने और तिब्बती संस्कृति की प्रेरणा दिलाने के लिए दिया गया था। पुरस्कार की घोषणा के 64 साल बाद बुधवार को फाउंडेशन के सदस्यों ने मैक्लोडगंज में बौद्ध धर्मगुरु को यह पुरस्कार वास्तविक रूप से प्रदान किया।
विज्ञापन


क्या है रेमन मैग्सेसे पुरस्कार
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार को एशिया के नोबल पुरस्कार के रूप में भी जाना जाता है। यह पुरस्कार व्यक्तियों एवं संस्थाओं को अपने क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया जाता है। यह अवार्ड फाउंडेशन की ओर से फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रमन मैग्सेसे के नाम पर दिया जाता है। यह पुरस्कार न्यूयॉर्क स्थित रॉकफेलर ब्रदर्स फंड के ट्रस्टियों की ओर से साल 1957 में स्थापित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed