फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The city's Jakhu, Summerhill and Phagli wards will have paved roads.

Shimla News: शहर के जाखू, समरहिल और फागली वार्ड में पक्के होंगे रास्ते

Mon, 08 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The city's Jakhu, Summerhill and Phagli wards will have paved roads.
नगर निगम 29 लाख रुपये से करेगा मरम्मत
विज्ञापन

समरहिल वार्ड में पार्क को संवारेगा नगर निगम

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के विभिन्न वार्डों में सड़कों, रास्तों और पार्कों के मरम्मत कार्यों पर 29 लाख रुपये खर्च होंगे। दो महीने के भीतर इनका काम पूरा किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।


शहर के वार्ड नंबर पांच समरहिल में आंदड़ी पार्क से द्रौपदी निवास तक का रास्ता पक्का किया जाएगा। इसी वार्ड में शिव बावड़ी मंदिर के पास बने पार्क का जीर्णोद्धार किया जाएगा। नाभा वार्ड में ऑल इंडिया रेडियो से 103 टनल तक के रास्ते की मरम्मत भी की जाएगी। राज विला से पीएचसी फागली तक के रास्ते का रखरखाव किया जाएगा। वार्ड नंबर 16 जाखू में दत्ता टी स्टॉल से वर्मा अपार्टमेंट सड़क तक का रास्ता सुधारा जाएगा। इस वार्ड में विभिन्न सड़कों और रास्तों का रखरखाव किया जाएगा। नगर निगम का कहना है कि बरसात से पहले इसका काम शुरू किया जाएगा। शहर के कनलोग वार्ड में भी 4.85 लाख रुपये से रास्तों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article