{"_id":"638a0874f9afd8719a3b5b18","slug":"the-candidates-could-not-even-write-their-names-properly-the-board-of-education-was-confused-by-the-names-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"Teacher Eligibility Test: अभ्यर्थी अपना नाम भी नहीं लिख पाए ठीक, माता-पिता का नाम देख चकराया शिक्षा बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Teacher Eligibility Test: अभ्यर्थी अपना नाम भी नहीं लिख पाए ठीक, माता-पिता का नाम देख चकराया शिक्षा बोर्ड
Sat, 03 Dec 2022 11:51 AM IST
Krishan Singh
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:51 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से अक्तूबर-नवंबर में अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए थे। बोर्ड को 65,160 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
अभ्यर्थी अपना नाम भी नहीं लिख पाए ठीक
- फोटो : संवाद
विस्तार
अध्यापक पात्रता परीक्षा के आवेदन फार्मों के कई कॉलम में अभ्यर्थियों ने अंग्रेजी के उल्टे-सीधे शब्द लिख दिए हैं। जहां पिता का नाम भरना था, उस कॉलम में एडीएफडी लिख दिया है। माता के नाम में जीएचडीजीएफ भर दिया है। कई अभ्यर्थियों ने अपने नाम वाले कॉलम में भी अजीब शब्दों का प्रयोग किया है। जिनका कोई मतलब नहीं निकल रहा। स्कूल शिक्षा बोर्ड हैरत में है कि अभ्यर्थियों ने अपना और माता-पिता के नाम में ऐसे शब्द क्यों लिखे हैं। इनके आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। इसके अलावा अधूरे फार्म, फीस न भरने और अन्य कारणों से भी हजारों आवेदनों को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से अक्तूबर-नवंबर में अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए थे। बोर्ड को 65,160 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 4,620 आवेदनों को खामियों के चलते रद्द किया है, वहीं बोर्ड की ओर से रद्द किए गए आवेदनों की सूची पर नजर दौड़ाएं तो इनमें ऐसे कई अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता के नाम के स्थान पर अंग्रेजी के ऐसे शब्द लिखे हैं, जिनका कोई भी नाम नहीं बनता है। कई ने अपना नाम भी गलत भरा है।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए अक्तूबर, नवंबर माह में आवेदन मांगे थे। इस दौरान बोर्ड के पास 65,160 अभ्यर्थियों के आवेदन पहुंचे हैं। इनमें से बोर्ड ने 4620 आवेदनों को रद्द किया है। कई फार्म अधूरे थे, कुछ में और खामियां पाई गई हैं। - डॉ. मधु चौधरी, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।
विज्ञापन