{"_id":"6650917b4a2e0786b30a8913","slug":"the-broken-machine-in-igmc-lab-will-be-repaired-today-shimla-news-c-19-sml1001-355350-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी लैब में खराब \nपड़ी मशीन आज होगी ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी लैब में खराब पड़ी मशीन आज होगी ठीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रबंधन ने दिल्ली से बुलाया इंजीनियर
हजारों मरीजों को मशीन ठीक होने से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) की लैब में दस दिन से खराब पड़ी मशीन शनिवार शाम तक ठीक होने की उम्मीद है।
मशीन को ठीक करने के लिए इंजीनियर शिमला आ रहा है। आईजीएमसी के बायोकेमिस्ट्री विभाग में दस दिन से मुख्य मशीन खराब पड़ी है। अस्पताल सूत्रों से जानकारी मिली है कि दिल्ली में बैठे इंजीनियर से बात हुई है। दावा किया जा रहा है कि शनिवार तक इंजीनियर शिमला पहुंच सकता है। ऐसे में मशीन में सॉफ्टवेयर संबंधी समस्या के अलावा मशीन का पार्ट जो खराब पड़ा है उसे तुरंत ठीक किया जाएगा। मरीजों को सोमवार से नियमित टेस्ट की सुविधा पहले की तरह मिलना शुरू हो जाएगी। अस्पताल में मौजूदा समय में लिवर और किडनी समेत रूटीन के टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। इस वजह से मरीज परेशान हैं। मरीजों को यह टेस्ट निजी लैबों में करवाने पड़ रहे है। निजी लैब में भीड़ अधिक होने से टेस्ट रिपोर्ट समय पर नहीं मिल रही।