फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The BJP will take Modi's 25 years of service work to the masses.

Shimla News: मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

Tue, 15 Sep 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
The BJP will take Modi's 25 years of service work to the masses.
आनी मंडल सेवा संकल्प अभियान के तहत करेगा 13 कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा मंडल आनी की बैठक हुई। मंडलाध्यक्ष वेद ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में अभियान की प्रभारी मनीषा सूद और विधायक लोकेंद्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। मनीषा सूद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मंडल आनी में 13 कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कार्यक्रमों की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं को सौंपी जाने वाली जिम्मेदारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहे हैं। अभियान के माध्यम से उनके कार्यों और उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाएं, ताकि पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।

इस मौके पर भाजपा मंडल आनी के मीडिया प्रभारी गगन साहसी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दूनी चंद चौहान, महामंत्री सुरेंद्र ठाकुर, उगम ठाकुर, प्रेम राणा, राम सिंह ठाकुर, शशि मल्होत्रा, लता ठाकुर सहित मंडल पदाधिकारी और ग्राम केंद्र अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed