फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   TGT Recruitment: State Selection Commission has received 63,123 applications so far, know the last date

HP TGT Recruitment : राज्य चयन आयोग को अब तक मिले 63,123 आवेदन, जानें अंतिम तिथि

Mon, 14 Jul 2025 11:01 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Jul 2025 11:01 AM IST
सार

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत टीजीटी के 937 पदों पर निकली भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन
TGT Recruitment: State Selection Commission has received 63,123 applications so far, know the last date
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत टीजीटी के 937 पदों पर निकली भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अब तक आयोग को 63,123 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई है। ऐसे में यह आंकड़ा और भी बढ़ने की संभावना है। आयोग के वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अब तक 96,378 पंजीकरण हो चुके हैं। तीनों विषयों में सबसे अधिक आवेदन टीजीटी (कला) के लिए आए हैं। इनकी संख्या 37,256 है। इसके अलावा नॉन-मेडिकल के लिए 13,687 और मेडिकल के लिए 11,667 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभी तक 62,610 अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क भी जमा करवा दिया है।

विज्ञापन

सीबीटी सिलेबस जारी करने की मांग
अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी मांग फिलहाल कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के पाठ्यक्रम को लेकर है। उनका कहना है कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अब तक परीक्षा का सिलेबस जारी नहीं किया गया है। इससे उम्मीदवारों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इस मुद्दे पर आयोग को कई आरटीआई आवेदन भी प्राप्त हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग का कहना है कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से स्नातक स्तर के सिलेबस को परीक्षा का आधार बनाने की सिफारिश की गई है। परीक्षा पहले की तरह ही आरएंडपी नियमों के तहत आयोजित की जाएगी और विषय विशेषज्ञों द्वारा पेपर तैयार होंगे।

विज्ञापन

62 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। 17 जुलाई तक अंतिम तिथि है। परीक्षा आरएंडपी नियमों के तहत स्नातक स्तर की होगी, यह नोटिफिकेशन में भी स्पष्ट किया गया है।-विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग

कुल आवेदन : 63,123
फीस जमा : 62,610
टीजीटी (कला) : 37,256
नॉन-मेडिकल : 13,687
मेडिकल : 11,667
अंतिम तिथि : 17 जुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed