फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tender process started: National Highway Hamirpur-Mandi will be built in three packages

टेंडर प्रक्रिया शुरू: तीन पैकेज में बनेगा राष्ट्रीय उच्च मार्ग हमीरपुर-मंडी

Wed, 13 Apr 2022 01:13 PM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Apr 2022 01:13 PM IST
सार

 एनएच में 803 पेड़ और 450 भवनों को पहुंचने वाले नुकसान का आकलन किया जा चुका है। भूमि अधिग्रहण और मुआवजे के वितरण की प्रक्रिया चल रही है। भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण से संबंधित करीब 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन
Tender process started: National Highway Hamirpur-Mandi will be built in three packages
राष्ट्रीय राजमार्ग(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटारी-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग वाया हमीरपुर-मंडी के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अटारी से मंडी के बीच की दूरी 265 किलोमीटर है, जिसमें से 141 किलोमीटर का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि हमीरपुर के ठाणा दरोगण से मंडी तक 109 किलोमीटर का कार्य शेष बचा है। प्रस्तावित एनएच को तीन पैकेज में बांटा गया है। जिसमें 40 किलोमीटर का पहला पैकेज हमीरपुर से सरकाघाट के समीप करनोल तक रहेगा। 28 किलोमीटर का दूसरा पैकेज करनोल से कलवाण और 41 किलोमीटर का तीसरा पैकेज कलवाण से मंडी तक शामिल हैं। केंद्र से इस एनएच के लिए 1100 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। एनएच में 803 पेड़ और 450 भवनों को पहुंचने वाले नुकसान का आकलन किया जा चुका है।

विज्ञापन


भूमि अधिग्रहण और मुआवजे के वितरण की प्रक्रिया चल रही है। भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण से संबंधित करीब 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। पूर्व में आयोजित बैठक में प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियों और संबंधित जिला प्रशासन को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे, लेकिन कोरोना के कारण इस प्रोजेक्ट का कार्य प्रभावित हुआ है। जिला हमीरपुर के 17 गांवों से नेशनल हाईवे की अलाइनमेंट तैयार की गई है। मंडी तक 109 किमी निर्माण प्रस्तावित है, उसके बाद यह फोरलेन से जुड़कर मनाली तक जाएगा। सरकाघाट और धर्मपुर उपमंडलों के 45 गांव इसकी चपेट में आएंगे और करीब साढ़े पांच हजार लोग प्रभावित होंगे।

विज्ञापन

हमीरपुर जिले में एनएच के अधीन 17 गांवों आते हैं। संपत्तियों का आकलन कार्य पूरा हो गया है। 17 महाल में 45 करोड़ का मुआवजा वितरित हो चुका है, जबकि 15 लाख के करीब मुआवजा वितरण का कार्य चल रहा है, जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।- राकेश शर्मा, एसडीएम भोरंज।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed