फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ten Players from Himachal Pradesh in pro kabaddi league 2018

प्रो-कबड्डी लीग में दमखम दिखाएंगे हिमाचल के दस खिलाड़ी

Tue, 09 Oct 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 09 Oct 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
Ten Players from Himachal Pradesh in pro kabaddi league 2018

प्रो-कबड्डी लीग में इस बार हिमाचल के 10 खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। रविवार से प्रो-कबड्डी लीग के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। सोलन जिले के नालागढ़ के दभोटा निवासी अजय ठाकुर तमिल थलाइवा टीम कप्तान हैं। इसके अलावा अलग-अलग टीमों के लिए चुने गए प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों में सोलन जिले से अजय ठाकुर के अलावा गुरविंद्र सिंह, शिवओम, हेमंत, अभिनंदन और बलदेव, ऊना के सुरेंद्र सिंह और विशाल कुमार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। मंडी जिले से महेंद्र सिंह और कांगड़ा जिले से रोहित राणा का भी प्रो-कबड्डी लीग के लिए चयन हुआ है।

विज्ञापन


ये खिलाड़ी तीन महीने तक दमखम दिखाएंगे। प्रो-कबड्डी लीग का फाइनल मुंबई में पांच जनवरी को होगा। प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष राजकुमार नीटू और राज्य कबड्डी एसोसिएशन के रेफरी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. गोपाल दास्टा ने कहा कि प्रदेश से बेहतरीन कबड्डी खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे हैं। ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम चमका रहे हैं। यही क्रम रहा तो कबड्डी में हिमाचल का बोलबाला होगा। दस खिलाड़ी प्रो-कबड्डी लीग में हिमाचल से चुने गए हैं।

विज्ञापन

महिला प्रो कबड्डी के लिए भी तैयार है एक से बढ़कर एक खिलाड़ी

Ten Players from Himachal Pradesh in pro kabaddi league 2018
प्रियंका नेगी, कविता नेगी

39 सालों के इतिहास में 2017 में सीनियर नेशनल में गोल्ड दिलवाने वाली प्रदेश की महिला कबड्डी टीम में एक से बढ़कर एक बेहतरीन खिलाड़ी निकलकर सामने आई हैं। ये खिलाड़ी भी महिला कबड्डी प्रो-लीग का बेसब्री इंतजार कर रही हैं।

इनमें अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा में कांस्य और नॉर्थ जोन में सिल्वर मेडल जीतकर आई प्रदेश के कॉलेजों की खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें प्रियंका नेगी, कविता नेगी, रितु नेगी, सिरमौर से ललिता, सोलन से ज्योति, सिरमौर की पुष्पा, बिलासपुर की निधि, सिरमौर की सुषमा और गोपी मंडी की सारिका शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed