फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Temporary lake origined at satluj in Himachal

हाईअलर्ट! हिमाचल में सतलुज मचा सकती है तबाही

Wed, 11 Jun 2014 12:25 PM IST
Updated Wed, 11 Jun 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
Temporary lake origined at satluj in Himachal

किन्नौर के रिकांगपिओ जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर उरनी ढांक नामक स्थान पर भारी भूस्खलन से सतलुज नदी में झील बन गई है।

विज्ञापन


इससे पहाड़ी पर बसे उरनी गांव और सेना की बैरकों को सबसे ज्यादा खतरा हो गया है। खतरे को भांपते हुए जिला प्रशासन ने टापरी, वांगतू, चौरा, नाथपा, रामपुर, दत्तनगर, नोगली, सुन्नी, तत्तापानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

लगातार हो रहे भूस्खलन से उरनी की पहाड़ी पर दरारें चौड़ी होती जा रही हैं। नेशनल हाइवे पांच पूरी तरह बंद है। बढ़ते खतरे को देखते हुए गाड़ियों की आवाजाही के लिए उरनी गांव से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

शुरू किया झील को तोड़ने का काम

Temporary lake origined at satluj in Himachal

उधर, जिला प्रशासन ने झील को तोड़कर करीब 40 फीसदी पानी निकाल दिया है, लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन से पानी का बहाव रुक रहा है। इससे आसपास के गांवों के बहने का भी खतरा पैदा हो गया है।

वहीं, उरनी के पास कई दिन से हो रहे भूस्खलन की वजह से नेशनल हाईवे भी बंद पड़ा है। इस स्थान पर लगातार भूस्खलन हो रहा है।

जिला प्रशासन ने जेपी कंपनी को जल्द से जल्द कड़छम डैम के दरवाजे खोलने के निर्देश दे दिए हैं ताकि झील में जमा हुई मिट्टी बह सके।

इलाका छोड़ रहे लोग

Temporary lake origined at satluj in Himachal

वहीं, इस नई आफत के बाद सतलुज के आसपास के लोग इलाका छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। यदि जल्द ही झील को तोड़कर पानी बाहर नहीं निकाला गया तो इससे आसपास के कई गांव तबाह हो सकते हैं।

गौरतलब है कि हिमाचल में इससे पहले भी पारछू झील के चलते बाढ़ का खतरा पैदा हो गया था। उधर, सरकार ने इस नए खतरे से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

लोगों ने भी सरकार से मांग की है कि समय रहते कोई ठोस कदम उठाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed