फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Technomac scam: CID filed final supplementary invoice in court

टेक्नोमैक घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट में दाखिल किया अंतिम सप्लीमेंट्री चालान

Fri, 26 Jun 2020 11:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jun 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Technomac scam: CID filed final supplementary invoice in court
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

4300 करोड़ से ज्यादा के बहुचर्चित टेक्नोमैक घोटाले की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने सिरमौर जिले की स्थानीय अदालत में तीसरी और अंतिम चार्जशीट दाखिल कर दी। इस सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जांच एजेंसी ने चार आरोपियों के अपराध का ब्योरा कोर्ट को सौंपा है। इनमें आबकारी विभाग के ईटीओ ज्योति स्वरूप, ईटीआई दीपक सत्ती और रिटायर्ड ईटीआई रमेश चौहान के अलावा कंपनी के अतिरिक्त निदेशक अनिल जैन शामिल हैं। जैन को जांच अधिकारियाें ने हरियाणा की एक जेल में धोखाधड़ी मामले में बंद होने के बाद खोज निकाला था। पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी व कंपनी के मालिक राकेश कुमार शर्मा के अबुधाबी के पते की जानकारी मिली थी।

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने अब तक तीन चार्जशीट में कुल 222 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए हैं। जांच एजेंसी को एईटीसी सिरमौर राजेश्वर दयाल जनारथा, सेवानिवृत्त ईटीओ टेक चंद, आबकारी चपरासी धर्मपाल, मोहिंदर और नरेंद्र के खिलाफ अभियोजन मंजूरी भी मिल गई है। अधिकारियों ने इसे भी कोर्ट में दाखिल किया है। बता दें राकेश शर्मा के खिलाफ सीआईडी के एसपी साइबर क्राइम संदीप धवल की अध्यक्षता वाली एसआईटी ने इंटरपोल से रेड कार्नर नोटिस जारी कराया था, जिसके बाद दुबई पुलिस ने उसे अबुधाबी में गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल, उसे भारत लाकर हिमाचल की कोर्ट में पेश करने के लिए अधिकारी प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed