फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Technical education minister missing posters by Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad in Hamirpur

तकनीकी शिक्षा मंत्री की गुमशुदगी के पोस्टर लगाएगी विद्यार्थी परिषद

Sun, 28 Jun 2020 05:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 28 Jun 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
Technical education minister missing posters by Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad in Hamirpur
फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की एबीवीपी इकाई तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम ठाकुर की गुमशुदगी के पोस्टर लगाएगी। साथ ही प्रदेश में जिस भी मंच पर तकनीकी शिक्षा मंत्री होंगे, वहां उनका घेराव किया जाएगा। नगर कार्यालय हमीरपुर में हुई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में तकनीकी विश्वविद्यालय की समस्याओं और आगामी आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई।  

विज्ञापन


प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अवनीश शुक्ला ने कहा कि लंबित मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी और प्रदेश के अंदर जिस भी मंच पर तकनीकी शिक्षा मंत्री होंगे, वहां उनका घेराव किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री के गुमशुदगी के पोस्टर लगाने पर भी विचार किया गया, क्योंकि पिछले दो वर्षों से तकनीकी शिक्षा मंत्री ने परिसर का दौरा तक नहीं किया है।
विज्ञापन


तकनीकी विवि हमीरपुर में विद्यार्थी परिषद लंबे समय से शिक्षकों और गैर शिक्षकों की भर्ती के लिए आंदोलनरत है। इसके लिए विद्यार्थी परिषद बहुत बार सरकार और सरकार के नुमाइंदों को ज्ञापन भी दे चुकी है, लेकिन सरकार और तकनीकी शिक्षा मंत्री के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा मंत्री का रवैया बिल्कुल उदासीन है। ऐसा लगता है कि तकनीकी शिक्षा मंत्री ने इस विश्वविद्यालय को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री के इस उदासीन रवैये का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर कड़ा विरोध करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed