डेंगू से निपटने को यहां पहुंचीं दिल्ली-पुड्डूचेरी के विशेषज्ञों की टीमें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू के डंक का खौफ कम करने के लिए दिल्ली और पुड्डूचेरी से विशेषज्ञों की टीमें पहुंच गई हैं। सोमवार को टीम सदस्यों ने पहुंचते ही जिला प्रशासन के साथ बैठक की। स्वास्थ्य महकमे के अफसरों से हालात जाने और कार्ययोजना तैयार की।
प्रशासन के साथ विशेषज्ञों की बैठक में स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के अफसर भी शामिल हुए। इस दौरान टीम सदस्यों को बताया गया कि अभी तक जिला में 120 मामले डेंगू के सामने आए हैं। इनमें से 72 मामले डियारा से और 25 मामले मुख्य बाजार से संबंधित हैं।
उपायुक्त विवेक भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित की बैठक में दिल्ली और पुड्डूचेरी से आए 5-5 विशेषज्ञ डॉक्टरों के दल ने विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त ने बताया कि दोनों दल डेंगू के कारणों और इसके फैलने के कारण और इसके बचाव व निदान के लिए लोगों को विस्तृत रूप से जागरूक करेंगे।
डेंगू के नियंत्रण को ली जाएंगी इनकी सेवाएं
डेंगू के नियंत्रण व संभावित मामलों पर तत्परता से कार्य करने के लिए सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी सेवाएं ली जाएंगी। हर गली से एक-एक डेंगू कंट्रोल पर्सन को यह दायित्व सौंपा जाएगा।
इस मौके पर सीएमओ डॉ. वीके चौधरी ने बताया कि अब तक जिला में 120 मामले डेंगू के सामने आए हैं। 76 मामलों में रोगियों को उपचार देने के उपरांत स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है।
15 लोग अभी तक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। कहा कि 90 प्रतिशत डेंगू के मच्छर घरों से बाहर होते हैं। इनके खात्मे के लिए सुबह 9 से 10 बजे और शाम 3 से 5 बजे तक फॉगिंग की जा रही है।