फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Team raids crusher of Nalagarh MLA and his brother in Himachal Pradesh

कांग्रेस के बागी विधायकों पर कार्रवाई: नालागढ़ के MLA और उनके भाई के क्रशर पर टीम ने दी दबिश, 1.5 लाख का चालान

Sat, 02 Mar 2024 08:37 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 02 Mar 2024 08:37 AM IST
सार

खनन विभाग ने क्रशरों और लीज के दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान जोघों में गोशाला के समीप निजी जमीन पर रखी अवैध खनन सामग्री का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Team raids crusher of Nalagarh MLA and his brother in Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ वोटिंग बागी विधायकों पर महंगी पड़ गई है। सरकार लगातार बागियों पर कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को खनन, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने नवाग्राम और जगतपुर के जोघों में दबिश दी। बताया जा रहा है कि यह क्रशर व डंपिंग साइट नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर व उनके भाई के हैं। साथ ही पंजेहरा में इन क्रशरों पर लगे टिपरों के चालान किए गए।

विज्ञापन

दोपहर को अचानक संयुक्त टीम क्रशरों पर पहुंची और कई दस्तावेज खंगाले। खनन विभाग ने क्रशरों और लीज के दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान जोघों में गोशाला के समीप निजी जमीन पर रखी अवैध खनन सामग्री का निरीक्षण किया। वहीं अवैध डंपिंग करने पर संचालक के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह डंपिंग साइट विधायक के भाई की बताई जा रही है। हालांकि इस दौरान प्रशासन व संबंधित विभाग के अधिकारियों ने पुरानी शिकायतों का हवाला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला बद्दी पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि खनन विभाग की शिकायत पर माइनिंग एक्ट के तहत जोघों में डंपिंग साइट पर अवैध खनन सामग्री पाए जाने पर मामला दर्ज किया गया है। जिला खनन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि वह स्वयं मौके पर जा रहे हैं। क्रशरों व डंपिंग साइट का रिकॉर्ड जांचा किया जाएगा। अगर रिकाॅर्ड नहीं मिला तो अवैध रूप से रखी खनन सामग्री का चालान भी किया जाएगा।

विज्ञापन

बिना कागज और ओवरलोड टिपरों के चालान
विधायक केएल ठाकुर के क्रशर पर दबिश के बाद आरटीओ विभाग ने पंजेहरा के नवाग्राम क्षेत्र में नाकाबंदी भी की। यहां पर बिना कागजों के पांच ओवरलोड टिपरों के चालान काटे, जिन पर करीब 1.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। उधर, आरटीओ नालागढ़ मदन कुमार ने बताया कि रुटीन जांच के दौरान पांच टिपरों के यातायात नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed