फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Team India players will celebrate holi in Dharamshala himachal on Holi

होली पर धर्मशाला में गुलाल उड़ाएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी

Tue, 10 Mar 2020 03:58 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Mar 2020 03:58 AM IST
विज्ञापन
Team India players will celebrate holi in Dharamshala himachal on Holi
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 12 मार्च को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले क्रिकेट मैच में भले ही बारिश और कोरोना वायरस का साया हो, लेकिन कप्तान कोहली, हार्दिक पांड्या समेत अन्य खिलाड़ी गुलाल उड़ाते नजर आ सकते हैं। बीसीसीआई ने होली मनाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। दोनों टीमें होली उत्सव के दिन धर्मशाला पहुंचेंगी। एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि टीम इंडिया के होली खेलने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। खिलाडि़यों की इच्छा होगी तो उन्हें होटल पवेलियन में रंग मुहैया करवा दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


एचपीसीए सचिव सुमित शर्मा ने बताया कि भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें विशेष चार्टर विमान से मंगलवार सुबह 11:30 बजे गगल हवाई अड्डे पर पहुंचेेंगी। यहां से उन्हें विशेष बसों से धर्मशाला स्थित होटल द पवेलियन पहुंचाया जाएगा। पहले दिन दोनों टीमों के खिलाड़ी आराम करेंगे। अगले दिन 11 मार्च को सुबह के सत्र में 10 से दोपहर 1 बजे तक मेजबान भारत और दूसरे सत्र में दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक मेहमान टीम के खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। 12 मार्च को दोपहर दो बजे से डे-नाइट मैच होगा। 13 मार्च को दोनों ही टीमें सुबह 11 बजे विशेष विमान से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगी। लखनऊ में 15 और इसके बाद कोलकाता में 18 मार्च को मैच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed