फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Teachers will not be allowed to come to himachal govt schools in jeans, T-shirts and brightly coloured clothes

Himachal: सरकारी स्कूलों में जींस, टी-शर्ट और चटक रंग के कपड़ों में नहीं आ सकेंगे शिक्षक, निर्देश जारी

Fri, 18 Apr 2025 09:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Apr 2025 09:45 AM IST
सार

शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि कई शिक्षकों ने पहले से ही इस बारे में सकारात्मक कदम उठाए हैं। कई शिक्षकों ने स्वेच्छा से गरिमापूर्ण व एक समान पोशाक अपनाई है।

विज्ञापन
Teachers will not be allowed to come to himachal govt schools in jeans, T-shirts and brightly coloured clothes
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड के निर्देश जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के जींस, टी-शर्ट, चटक रंग वाली और फैशनेबल पोशाक तथा भारी गहने पहनने पर रोक लगा दी गई है। शिक्षा विभाग ने स्वैच्छिक ड्रेस कोड संबंधी परामर्श में ये निर्देश जारी किए। हालांकि, विभाग ने शिक्षकों के लिए कोई भी ड्रेस कोड लागू नहीं किया है। यह परामर्श अनिवार्य नहीं है, लेकिन छात्र-छात्राओं में एक उदाहरण पेश करने और शैक्षणिक संस्थानों की मर्यादा बनाए रखने के मद्देनजर एक पेशेवर व औपचारिक ड्रेस कोड अपनाने की बात कही गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal News: देश में रोज 63 करोड़, हिमाचल में 31 लाख की लूट; सूबे के हर तीसरे व्यक्ति को टटोल रहे साइबर ठग

विज्ञापन
Trending Videos

शिक्षा सचिव राकेश कंवर पत्र में ये कहा
शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि कई शिक्षकों ने पहले से ही इस बारे में सकारात्मक कदम उठाए हैं। कई शिक्षकों ने स्वेच्छा से गरिमापूर्ण व एक समान पोशाक अपनाई है, जो दूसरों के लिए एक सराहनीय उदाहरण है। शिक्षा सचिव की ओर से जारी सलाह में कहा गया है कि शिक्षक छात्रों के लिए रोल मॉडल होते हैं। उनके तौर-तरीके और ड्रेसिंग स्टाइल युवा दिमाग पर एक स्थायी छाप छोड़ते हैं। यह भी सिफारिश की है कि गैर शिक्षण कर्मचारियों को पेशेवर पोशाक के मानकों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ड्रेस कोड के कार्यान्वयन को व्यक्तिगत स्कूल अधिकारियों के विवेक पर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने सुझाया यह ड्रेस कोड
पुरुष शिक्षकों के लिए सुझाए गए ड्रेस कोड में हल्के रंगों में औपचारिक पतलून और शर्ट शामिल हैं, जबकि महिला शिक्षक औपचारिक भारतीय पोशाक जैसे दुपट्टे के साथ सलवार-कमीज, साड़ी, चूड़ीदार सूट या औपचारिक पश्चिमी परिधान चुन सकती हैं। मैरून या नीले रंग के ब्लेजर, पेशेवर जूते और उचित सौंदर्य मानकों को भी प्रोत्साहित किया गया है। स्कूल स्थानीय प्राथमिकताओं और मौसम की स्थिति के अनुसार ड्रेस कोड को अनुकूलित करने के लिए स्वतंत्र हैं और इसके पालन के लिए विशिष्ट दिन चुन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed