खराब रिजल्ट पर गिरेगी गाज, तबादलों के लिए तैयार रहें टीचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और जमा दो कक्षा में खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। 25 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले सूबे के करीब 150 स्कूलों में यह फेरबदल होगा।
संबंधित स्कूलों से शिक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा जाएगा। बीते शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक में सख्त फैसला लेने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय से खराब परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों की रिपोर्ट तलब कर ली गई है। जून से तबादलों की प्रक्रिया शुरू होगी।
दसवीं के परीक्षा परिणाम में 16 स्कूल फिसड्डी साबित हुए हैं। इन स्कूलों का रिजल्ट शून्य रहा है। वहीं, जमा दो कक्षा के परिणाम में तीन स्कूलों का रिजल्ट शून्य है। दसवीं के 102 स्कूलों का परीक्षा परिणाम 20 प्रतिशत से कम रहा है जबकि जमा दो के 24 स्कूलों का परिणाम 20 प्रतिशत से कम है।
टीचर को बतानी होगी खराब रिजल्ट की वजह
10वीं और जमा दो के वार्षिक परीक्षा परिणाम में विषयवार 20 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले स्कूलों के सब्जेक्ट टीचरों को पर्सनल समन भेजे जा रहे हैं। व्यक्तिगत तौर पर शिक्षकों को खराब रिजल्ट की वजह बतानी होगी। समन भेजकर इन शिक्षकों को सचिवालय बुलाया जा रहा है।
9वीं से जमा दो कक्षा के पढ़ाई में कमजोर सरकारी स्कूलों के बच्चों की अब अतिरिक्त क्लास लगेगी। 10वीं और जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में आए खराब नतीजों के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। स्कूल शुरू होने से पहले या बाद में अतिरिक्त क्लास लगेगी। बच्चों से इस क्लास का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।