{"_id":"68c03c191b92ce89330880fc","slug":"teachers-were-teaching-from-the-guide-principal-was-missing-notice-issued-to-all-three-shimla-news-c-19-sml1002-599100-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गाइड से पढ़ा रहे थे शिक्षक, प्रधानाचार्य गायब, तीनों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गाइड से पढ़ा रहे थे शिक्षक, प्रधानाचार्य गायब, तीनों को नोटिस जारी
विज्ञापन
शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खलीनी का शिक्षा निदेशक ने किया निरीक्षण
शिक्षा निदेशक कार्यालय में आकर देना होगा स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलीनी में मंगलवार को स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। इस दौरान स्कूल में प्रधानाचार्य गायब मिले। कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक ऐसे मिले जो गाइड (सहायक पुस्तक) से पढ़ा रहे थे।
शिक्षा निदेशक ने प्रधानाचार्य और दोनों शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। शिक्षा निदेशक मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे स्कूल पहुंचे। इस दौरान पार्षद चमन प्रकाश भी मौजूद रहे। निदेशक ने विद्यालय स्टाफ से पूछताछ की तो पता चला कि प्रधानाचार्य सोमवार और मंगलवार को बिना किसी पूर्व सूचना या स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित हैं। इसके बारे में संबंधित उपनिदेशक (उच्च शिक्षा) को भी अनुपस्थिति की कोई जानकारी नहीं थी और न ही कोई अवकाश आवेदन प्राप्त हुआ था। इस लापरवाही को देखते हुए निदेशक ने जांच प्रकोष्ठ को तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए और प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया। प्रधानाचार्य को 11 सितंबर को शिक्षा निदेशक के समक्ष उपस्थित होकर अपनी अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि रमेश कुमार प्रवक्ता (इतिहास) और अनीता ठाकुर प्रवक्ता (राजनीति विज्ञान) को निर्धारित एनसीईआरटी पुस्तकों की बजाय गाइड (सहायक पुस्तकों) का उपयोग करते हुए पाया गया। इस संबंध में सरकारी निर्देशों की अवहेलना करने पर उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
निर्देशों का सख्ती से हो पालन : कोहली
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि इस तरह की अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में सरकारी नियमों और शैक्षणिक निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। किसी प्रकार के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा और कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
अचानक जाना पड़ा घर, फोन पर दी थी सूचना
प्रधानाचार्य राजकुमार जसवाल ने बताया कि वह हमीरपुर के रंगस के रहने वाले हैं। घर के पास भूस्खलन हुआ और पूरे गांव को खतरा हो गया है। इनके रिश्तेदार भी इससे प्रभावित हुए हैं, ऐसे में उन्हें उनके घर में ठहराया जाना था तथा चाबी उनके पास थी। इसलिए सूचना मिलते ही उन्हें अचानक घर जाना पड़ा। इसकी सूचना उन्होंने स्कूल प्रवक्ता और उपशिक्षा निदेशक को फोन पर दी थी।