{"_id":"5b5ea9f84f1c1bc57a8b73a1","slug":"teachers-transferred-in-rationalization-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"युक्तिकरण में स्थानांतरित किए गए अध्यापकों की होगी वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युक्तिकरण में स्थानांतरित किए गए अध्यापकों की होगी वापसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने युक्तिकरण के तहत कम विद्यार्थियों वाले स्कूलों से स्थानांतरित किए शिक्षकों को पुराने स्कूलों में भेजने की तैयारी की है। सरकार ने युक्तिकरण के तहत उन स्कूलों से शिक्षकों को स्थानांतरित कर दिया था, जहां विद्यार्थियों की संख्या कम थी और उस अनुपात में शिक्षक ज्यादा थे।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जंवाल ने सभी जिलों के शिक्षा उप निदेशकों को पत्र जारी कर कहा है कि युक्तिकरण के तहत शिक्षकों की पुराने स्कूलों में वापसी विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर की जाएगी। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति और शिमला जिला को छोड़कर यह आदेश राज्य के सभी उप शिक्षा निदेशकों को जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
पत्र के अनुसार जिन स्कूलों में बच्चे कम होने के कारण शिक्षक स्थानांतरित कि ए थे और अब उन स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ गई है, ऐसे स्कूलों से भेजे गए शिक्षकों को पुराने स्कूलों में वापस भेजा जा सकता है।
विज्ञापन