सरकारी नौकरी, जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगड़ में पीजीटी राजनीति शास्त्र तथा पीजीटी हिंदी के पद पीरियड आधार पर भरे जाने हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 25 दिसंबर तक आवेदन स्कूल कार्यालय में करवा सकते हैं। यह जानकारी स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रावेश्वर कटोच ने दी।
26 दिसंबर तक जमा करवाएं आवेदन
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसोली की स्कूल प्रबंधन समिति के तहत भाषा अध्यापक पद के लिए 26 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। प्रधानाचार्य देवेंद्र चंदेल ने बताया कि जो भी इच्छुक आवेदनकर्ता इस पद के लिए आवेदन करना चाहता है, वह पीरियड के आधार पर इस पद के लिए आवेदन कर सकता है। सभी आवेदनकर्ता अपने आवेदन 26 दिसंबर तक स्कूल कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। सभी आवेदक अपने सभी प्रमाणपत्र एवं दस्तावेज साथ में लाए।
धलवाड़ी स्कूल में एलटी के लिए करें आवेदन
भरवाईं (ऊना)। राजकीय उच्च पाठशाला धलवाड़ी में भाषा अध्यापक (हिंदी) के रिक्त पड़े पद के लिए एसएमसी के तहत 26 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। मुख्य अध्यापक नवीन कुमार तथा एसएमसी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि इच्छुक प्रार्थी पीरियड के आधार पर अपने प्रमाण पत्रों की प्रतियों के साथ स्कूल कार्यालय में 26 दिसंबर तक आवेदन जमा करवा सकता है।
अब साक्षात्कार नहीं होगा इंटरव्यू
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेराथाना में एसएमसी के माध्यम से भाषा अध्यापक की भर्ती हेतु आयोजित होने वाला साक्षात्कार रद्द कर दिया गया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य कंचन शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पद पर इस विद्यालय में नियमित अध्यापक की ज्वांइनिंग हो जाने से अब आवेदनकर्ता अपने आवेदन रद्द समझें।
टीजीटी नान मेडिकल के साक्षात्कार रद्द
सलूणी चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेई के अंर्तगत आने वाले माध्यमिक स्कूल नलेड़ में टीजीटी नान मेडिकल के साक्षात्कार नहीं होंगे भलेई स्कूल के प्रधानाचार्य गुरूवचन सिंह ने कहा कि नलेड़ स्कूल में खाली चल रहे टीजीटी नान मेडिकल के पद पर नियमित अध्यापक ने कार्यभार संभाल लिया है।
इस कारण अब टीजीटी नान मेडिकल के साक्षात्कार नहीं होंगे। लेकिन टीजीटी आर्ट्स और शास्त्री के पद का के लिए साक्षात्कार 18 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय सलूणी में लिए जाएंगे।