{"_id":"67582d1d1b688fbfdd053061","slug":"teachers-demonstrated-by-wearing-black-badges-in-hpu-shimla-news-c-19-sml1001-453311-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीयू में शिक्षकों ने काले \nबिल्ले लगाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीयू में शिक्षकों ने काले बिल्ले लगाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मांगें पूरी न होने पर कुलपति कार्यालय के बाहर निकाली भड़ास, सरकार पर साधा निशाना
बोले, सरकार के पास अपनी फिजूलखर्च के लिए भरपूर बजट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) के बैनर तले शिक्षकों ने काले बिल्ले लगाए और कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
शिक्षकों ने पोस्टर पर लिखकर मांगों को उठाया। इसमें यूजीसी के 2016 से लागू नए वेतनमान को लागू करने, सीएएस प्रमोशन, पीएचडी इंक्रीमेंट, हाउस अलॉटमेंट, नए आवासीय भवन का निर्माण और फर्नीचर मुहैया करवाने की मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शन में 150 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। संघ के अध्यक्ष डॉ. नितिन व्यास ने कहा कि भविष्य में इन मांगों को लेकर राज्यपाल से मिलेंगे और इनको विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाएंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षक रोज काले बिल्ले लगाकर प्रदेश सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे।
महासचिव अंकुश भारद्वाज ने कहा कि विश्वविद्यालय में सरकार विचारधारा विशेष के लोगों का काम कर रही है, जिससे आम शिक्षक में रोष है। सहसचिव डॉ. अंजलि ने शिक्षकों का प्रदर्शन में आने पर धन्यवाद किया। साढ़े बारह बजे कुलपति कार्यालय के बाहर जुटे शिक्षकों के इस प्रदर्शन में प्रो. एके सिंह ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार कर्मचारियों की देनदारियों के भुगतान की मांग उठने पर खजाना खाली होने का बहाना करती है, लेकिन सरकार को अपनी फिजूलखर्ची के लिए भरपूर बजट है। प्रो. सुरेंद्र ने सरकार के उदासीन रवैये पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि प्रदेश में सभी कर्मचारियों को प्रमोशन मिली रही है लेकिन महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के शिक्षकों की पदोन्नति पर रोक लग रखी है। प्रदर्शन में प्रो. शिव कुमार डोगरा, पूर्व महासचिव डॉ. जोगिंदर सकलानी, प्रो. संजय, उपाध्यक्ष योगराज, डॉ. रामलाल कोषाध्यक्ष, सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. देवदत्त, पूर्व उपकुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश, प्रो. खेमचंद प्रो राजेश, प्रो. विजय शर्मा, प्रो. ओपी वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मनोहर, डॉ. बीआर ठाकुर, डॉ. सीमा, डॉ. धीरज रावत, डॉ. रमेश, डॉ. राजेश, डॉ. संतोष, डॉ. मृदुला, डॉ. अजय सूद, डॉ. रीतिका, डॉ. सुनीता, डॉ. सुनीता ठाकुर, डॉ. बीआर ठाकुर, डॉ. कनिका, डॉ. राकेश, डॉ. विनोद नेगी, डॉ. अशोक बंसल, डॉ. अशोक कश्यप, डॉ. वरुण एब्रोल और डॉ. निशा आदि ने प्रदर्शन में भाग लिया।