फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   TCP department of himachal pradesh and cm jairam thakur

इस विभाग में सेवाएं नहीं देना चाहते अफसर, सीएम से लगा रहे गुहार

Mon, 25 Jun 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 25 Jun 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
TCP department of himachal pradesh and cm jairam thakur

हिमाचल प्रदेश के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में अफसर सेवाएं देने को तैयार नहीं है। सरकार की ओर से जिन अफसरों की तैनाती की गई है वह भी इस विभाग को छोड़कर दूसरे विभागों में सेवाएं देना चाहते हैं।

विज्ञापन


टीसीपी के अफसरों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी तबादलों की गुहार लगाई है हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय से अभी अफसरों को अपने पदों पर बने रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


विभाग में लंबित केस नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और हाईकोर्ट में चल रहे हैं। इसमें अवैध भवन, ढाई मंजिला भवन निर्माण और कोर्ट से अवैध होटल मालिकों पर कार्रवाई के चलते अफसर इस विभाग में सेवाएं देने से गुरेज कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट टाउन प्लानर भी इसी महीने होंगे सेवानिवृत्त

TCP department of himachal pradesh and cm jairam thakur

टीसीपी कार्यालय में कर्मचारियों और अफसरों का टोटा है। एक के बाद एक अफसर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हालांकि प्रदेश सरकार ने टीसीपी विभाग से सेवानिवृत्त हुए अफसरों को वापस बुलाया है। टीसीपी में पांच साल पहले स्टेट प्लानर एनएन गौतम और टाउन प्लानर सतीश शर्मा को वापस बुलाया गया है।

एक और अन्य टाउन प्लानर को भी वापस बुलाया जा रहा है। यह इसलिए ताकि कोर्ट में चल रहे मामलों को निपटाया जा सके। स्टेट प्लानर संदीप शर्मा इसी महीने सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रिटायरमेंट के बाद उन्हें मानदेय पर विभाग में ही तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed