फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Taxi driver's daughter Priyam Negi wins gold for the country in the international mixed martial arts competiti

Shimla: टैक्सी ड्राइवर की बेटी प्रियम ने अंतरराष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में देश के लिए जीता गोल्ड

Wed, 14 Feb 2024 07:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Feb 2024 07:03 PM IST
सार

प्रियम का राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
Taxi driver's daughter Priyam Negi wins gold for the country in the international mixed martial arts competiti
प्रियम नेगी का जोरदार स्वागत। - फोटो : संवाद

विस्तार

टैक्सी चालक की बेटी प्रियम नेगी ने मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है। प्रियम का बुधवार को रामपुर लौटने पर ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। प्रियम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुंबई में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में 51 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लेकर गोल्ड जीता। प्रियम नेगी ने कहा कि आर्थिक तंगी के चलते उन्हें और परिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 11 फरवरी को मुंबई में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने जीत हासिल की।

विज्ञापन


उन्होंने छात्रों को खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने और नशे से दूर रहने का आग्रह किया है। प्रियम के पिता पवन नेगी, पेशे से टैक्सी चालक हैं। उन्होंने बेटी के इस ख्वाब को पूरा करने में भरपूर सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कर्जा लेकर बेटी को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मुंबई भेजा। पहले भी प्रियम ने देश के लिए गोल्ड लाया है। उन्होंने बेटी की इस सफलता पर खुशी जाहिर की और टैक्सी यूनियन का भी आभार जताया।प्रियम का राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या जयंती धीमान ने उसे बधाई दी और आने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

हिमाचल बी ने हिमाचल ए टीम को 2-1 से हराया
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फोर दिव्यांग की ओर से आयोजित टी-20 क्रिकेट सीरीज पर हिमाचल बी टीम ने कब्जा किया। यह प्रतियोगिता 12 और 13 फरवरी को बद्दी यूनिवर्सिटी के एकलव्य क्रिकेट खेल मैदान में हुई। इसमें प्रदेश के हर जिले से चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फोर दिव्यांग के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने बताया कि पहले मैच में हिमाचल बी टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 115 रन का ए टीम को लक्ष्य दिया। अजय शर्मा ने 59 रन, ईशान नेगी 25 रन और 17 रन मनोहर ने बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल ए टीम मात्र 69 रनों पर सिमट गई। दूसरे मैच में हिमाचल बी टीम ने फिर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 130 रनों का लक्ष्य हिमाचल ए टीम के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल ए टीम ने 120 रन ही बना पाई। फाइनल मुकाबले में हिमाचल बी टीम ने 20 ओवर में 146 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में हिमाचली ए टीम ने 17.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच गुरमीत धीमान चुने गए। जबकि चंबा के अजय शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed