फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   taxi driver beaten on the highway by passenger family and looted the goods, also took the his car

सोलन: सवारी बने परिवार ने हाईवे पर टैक्सी चालक से मारपीट कर लूटा सामान, गाड़ी भी ले गए

Thu, 10 Feb 2022 10:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Feb 2022 10:27 PM IST
सार

सवारियों ने पहले टैक्सी चालक से मारपीट की, फिर गाड़ी समेत कागजात और आठ हजार रुपये लूट लिए। टैक्सी चालक ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर ने बताया कि टैक्सी भगाने और चालक के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
taxi driver beaten on the highway by passenger family and looted the goods, also took the his car
टैक्सी चालक से मारपीट(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कालका-शिमला एनएच-5 पर सवारियों ने टैक्सी चालक से मारपीट कर सामान लूट लिया। यह मामला चक्कीमोड़ के समीप हुआ। सवारियों ने पहले टैक्सी चालक से मारपीट की, फिर गाड़ी समेत कागजात और आठ हजार रुपये लूट लिए। टैक्सी चालक ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक देसराज निवासी गांव गुगा बटेड़ा, बरमाणा, बिलासपुर ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार देर रात देउंघाट से टैक्सी में सवारियां लेकर सूरजपुर के लिए चला था। इनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। इस दौरान सवारियों के बोलने पर सनवारा में एक ढाबे पर रुका। इसके बाद थोड़ी दूरी पर सवारी ने गाड़ी को तबीयत खराब होने पर रुकवाया। ऐसा रास्ते में दो-तीन बार हुआ।

विज्ञापन


चक्कीमोड़ के समीप सवारी के बोलने पर गाड़ी रोकी तो किसी एक ने दुपट्टा उसके गले में डालकर पीछे की तरफ खींचा। इस दौरान महिला ने उसके सिर पर कांच की बोतल से वार कर दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान जेब से करीब आठ हजार रुपये, एक पर्स, आई कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि जरूरी कागजात और मोबाइल छीन लिया। मारपीट होने से वह घायल हो गया और उसे गाड़ी से बाहर धकेल दिया। इसके बाद आरोपी सामान समेत टैक्सी को चंडीगढ़ की ओर भगा ले गए। थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर ने बताया कि टैक्सी भगाने और चालक के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पंजाब और हरियाणा में पुलिस टीम को भेजा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed