{"_id":"5ead912f8ebc3e909e011809","slug":"task-force-will-make-proposal-to-reduce-fees-of-private-schools-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों की फीस कम करने को टास्क फोर्स बनाएगी सरकार, कैबिनेट बैठक में उठा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों की फीस कम करने को टास्क फोर्स बनाएगी सरकार, कैबिनेट बैठक में उठा मामला
Sun, 03 May 2020 10:40 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 03 May 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे प्रदेश के लाखों अभिभावकों को राहत देने की तैयारी सरकार ने कर ली है। शनिवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में निजी स्कूलों की फीस कम करवाने के मामले पर विस्तृत चर्चा हुई। फैसला लिया गया कि इस बाबत अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में बनाई गई टास्क फोर्स प्रस्ताव बनाएगी।
विज्ञापन
टास्क फोर्स को अभिभावकों और निजी स्कूल प्रबंधनों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार करने को हरी झंडी दी गई। प्रशासनिक सचिवों की टास्क फोर्स की सिफारिशों पर चर्चा करने के बाद अंतिम फैसला लेगी। अधिकांश मंत्रियों ने बैठक में मार्च से मई तक अभिभावकों से सिर्फ ट्यूशन फीस ही लेने की हामी भरी। मंत्रियों का मत रहा कि इससे जहां अभिभावकों पर भी कम आर्थिक बोझ पड़ेगा वहीं निजी स्कूलों प्रबंधनों को भी शिक्षकों को वेतन देने सहित अन्य खर्च चलाने का इंतजाम हो जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि निजी स्कूलों की फीस कम करने के लिए एपेडेमिक डिसीज रेगुलेशन, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट और एजूकेशन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत पहले ही शिक्षा विभाग के स्तर पर मंथन चल रहा है। विभागीय अधिकारी हरियाणा और दिल्ली के मॉडल को भी स्टडी कर रहे हैं। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हुई इस मामले की चर्चा के बाद सभी की नजरें टास्क फोर्स पर टिक गई हैं।
विज्ञापन