फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Taliban crisis : Himachal Pradesh Youth stranded in Afghanistan kins call cm jairam thakur seeks help

तालिबान संकट: अफगानिस्तान में फंसे मंडी के दो लोग, परिजनों ने सीएम जयराम को फोन कर मांगी मदद

Mon, 16 Aug 2021 09:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 16 Aug 2021 09:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि परिजनों से युवक के बारे में पूरी जानकारी मांगी गई है। इस संबंध में दूतावास से भी संपर्क किया गया है।

विज्ञापन
Taliban crisis : Himachal Pradesh Youth stranded in Afghanistan kins call cm jairam thakur seeks help
अफगानिस्तान में फंसे मंडी के राहुल व नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के दो लोग अफगानिस्तान में फंसे हैं। सरकाघाट की रोपा कालोनी वार्ड के राहुल ने फोन पर बताया कि सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। तालिबानी सैनिकों की डरावनी खबरें सुनने को मिल रही हैं। हम कब तक सेफ हैं, कुछ कहा नहीं जा सकता। मेरे साथ कैंप में करीब 500 लोग हैं। राहुल सिंह (38) पुत्र बलवंत सिंह बराड़ी ने बताया कि कंपनी उन्हें कैंप से ले जाने में आनाकानी कर रही है।

विज्ञापन


अभी तक कोई एयरलिफ्ट करने नहीं आया है। अमेरिका और अन्य देशों के विमान अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट कर रहे हैं। बाहर तालिबानियों के अत्याचार की खबरें सुनकर बहुत डरे हैं। अब भगवान का ही सहारा है।  राहुल के पिता बलवंत सिंह बराड़ी ने कहा कि राहुल सकुशल है। पूरा विश्वास है कि वह जल्द घर लौट आएगा। उधर, नवीन पुत्र महाजन निवासी वार्ड रामनगर से बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नवीन कोरोना की दूसरी लहर के बाद करीब एक माह पहले ही अफगानिस्तान गया था। परिजनों को उसकी चिंता सता रही है। उधर, एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन ने बताया कि दोनों के परिजनों से प्रशासन बातचीत कर रहा है। दोनों को घर लाने के लिए प्रयास जारी हैं। नवीन की माता पदमा देवी ने बताया कि उनका बेटा विवाहित है। उसका 9 वर्षीय एक बेटा है। उनका बेटा सुरक्षा अधिकारी के रूप में 8 वर्षों से अन्य कंपनी में कार्यरत था। उसने हाल में ही यह कंपनी ज्वाइन की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश का एक युवक अफगानिस्तान में फंस गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें एक फोन के माध्यम से यह जानकारी मिली है। युवक के परिजनों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फोन कर मदद की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि परिजनों से युवक के बारे में पूरी जानकारी मांगी गई है। इस संबंध में दूतावास से भी संपर्क किया गया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा युवक को जल्द ही अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। वहीं सीएम ने कहा कि देश के कुछ लोग अफगानिस्तान में फंसे हुए थे जो कि सुरक्षित वापस आ गए हैं। हालांकि कुछ और लोग भी अभी वहां फंसे हुए। इन लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार प्रयास कर रही है। जल्द ही सभी सकुशल भारत लौटेंगे।


तालिबान का कब्जा
बता दें कि अफगानिस्तान पर 20 साल के बाद एक बार फिर तालिबान का कब्जा हो गया है। उसने देश के राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा जमा लिया है। टोलो न्यूज के मुताबिक, यहां सत्ता हस्तांतरण की प्रकिया भी पूरी हो गई है। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान को सत्ता सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, नई अंतरिम सरकार के अंतरिम प्रमुख के रूप में अली अहमद जलाली का नाम सबसे आगे चल रहा है। राष्ट्रपति गनी ने देश छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि गनी ताजिकिस्तान जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed