T20 Series: धर्मशाला स्टेडियम में 14 दिसंबर को भिड़ेंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैचों की सीरीज को तीसरा मैच 14 दिसंबर को धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मई में आईपीएल के बाद दिसंबर में धर्मशाला को अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच की मेजबानी का मौका मिलेगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैचों की सीरीज को तीसरा मैच 14 दिसंबर को धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा। मार्च 2024 में भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच की मेजबानी के पौने दो साल बाद एचपीसीए का अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी को अवसर मिला है। दिसंबर की सर्द हवाओं के बीच एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों में क्रिकेट का जुनून छाएगा।
धर्मशाला स्टेडियम को अब तक 11 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों की मेजबानी का मौका मिल चुका है। इनमें एक मैच बारिश के कारण नहीं हो पाया था। इससे पहले धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका तीन बार मैच खेलने आई, जिसमें एक टी-20 मैच खेल चुकी है, जबकि एक टी-20 और एक वनडे बारिश के कारण नहीं हो पाया था। अब दक्षिण अफ्रीका चौथी बार आएगी। दो अक्तूबर 2015 को धर्मशाला में खेले गए टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर सात विकेट से जीत दर्ज की थी।
जल्द ही इसका शेडयूल जारी हो जाएगा। आईपीएल के बाद दिसंबर में क्रिकेट प्रेमियों को टी-20 मैच देखने का मौका मिलेगा। अरुण धूमल, चेयरमैन, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल
विज्ञापन विज्ञापन