फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   synthetic track will be developed in ratti of mandi himachal, indor stadium

मंडी के रत्ती में तैयार होगा 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक, इंडोर स्टेडियम भी बनेगा

Thu, 04 Mar 2021 10:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Mar 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
synthetic track will be developed in ratti of mandi himachal, indor stadium
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नेरचौक के रत्ती में खेलो इंडिया योजना में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण होगा। इसमें आधुनिक सिंथेटिक ट्रैक और इंडोर स्टेडियम बनेगा। खिलाड़ियों के रहने की सुविधा भी होगी। तमाम सुविधाओं से खिलाड़ियों के हौसलों को उड़ान मिलेगी। इसके लिए 84 बीघा सरकारी भूमि का चयन भी हो चका है। प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने की कवायद शुरू कर दी है। अगर प्रशासन सफल रहा तो खिलाड़ियों का आधुनिक जरूरत के हिसाब से खेलों का वातावरण मिल सकेगा और उनकी प्रतिभा निखर कर सामने आएगी।  उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अभी तक यह प्रोजेक्ट प्रारंभिक स्टेज पर है। पड्डल मैदान का विकल्प भी तैयार हो सकेगा।

विज्ञापन


यह है योजना
400 मीटर का अंतरराष्ट्रीय दर्जे का रेसिंग ट्रैक बनाने की योजना है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निखार आए, इसके लिए ट्रैक के निर्माण में रबड़ के दानों ओर केमिकल के एक विशेष सोल्यूशन का प्रयोग होगा। इसमें आठ अलग-अलग लाइन बनाई जाएंगी। इस रेसिंग ट्रैक पर करीब पचास से अधिक खिलाड़ी हर रोज प्रैक्टिस कर सकेंगे। वहीं बैडमिंटन, जिम, टीटी और वॉलीबाल आदी के भी कोर्ट बनाए जाने की योजना है।
विज्ञापन


मंडी जन कल्याण संस्था अध्यक्ष हरीश चंद्र शर्मा के अलावा श्याम लाल, प्रदीप कुमार, जीवन सिंह और दीपक  का कहना है कि खेल परिसर के निर्माण से मंडी जिले के युवाओं को प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि मंडी जिले में सिर्फ एक पड्डल मैदान ही है। जिस पर सारी गतिविधियां करवाई जाती थी इस खेल मैदान बनने से पड्डल मैदान का भार भी कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed