फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   switzerland citizens know himachal culture of pangi chamba himachal pradesh

स्विट्जरलैंड में हिमाचली रंग में रंगे विदेशी, संस्कृति से करवाया रूबरू

Sun, 07 Jul 2019 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Jul 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
switzerland citizens know himachal culture of pangi chamba himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग की ओर से स्विट्जरलैंड के जेनेवा में आयोजित कार्यक्रम में विदेशी भी हिमाचली रंग में रंग गए। जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के डॉ. हरीश शर्मा ने उन्हें हिमाचली संस्कृति से रूबरू करवाया। डॉ. हरीश ने न केवल उन्हें हिमाचली टोपी भेंट की, बल्कि उन्हें हिमाचली व्यंजन भी चखाए। डॉ. हरीश ने जेनेवा में हिमाचली संस्कृति से विदेशियों को अवगत करवाया।

विज्ञापन


जनजातीय समुदाय की समस्याओं का उल्लेख भी किया। उन्होंने बताया कि देश के कुछेक क्षेत्रों में जनजातीय समुदाय के लोग कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और संसाधनों के अभाव के बावजूद चुनौतीपूर्ण जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वे मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहकर कई प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का डटकर सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने भी अपने देशों के जनजातीय समुदाय की समस्याओं पर संवाद किया। जेनेवा में आयोजित कार्यक्रम में विश्व भर के विभिन्न देशों से आए 20 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। डॉ. हरीश शर्मा भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय के उत्थान को लेकर चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान तलाशना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed