फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Swine Flu Alert in Himachal, 27 Cases Reported.

हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, सरकार ने जारी किया अलर्ट

Mon, 15 May 2017 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला Updated Mon, 15 May 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
Swine Flu Alert in Himachal, 27 Cases Reported.

स्वाइन फ्लू से एक व्यक्ति की मौत के बाद प्रदेश सरकार ने हिमाचल में अलर्ट जारी कर दिया है। अकेले कांगड़ा जनपद में तीन मामलों की पुष्टि हुई है जबकि प्रदेश के सभी अस्पतालों में एच-1, एन-1 के 27 संदिग्ध मामले पंजीकृत हुए हैं।

विज्ञापन


कांगड़ा में स्वाइन फ्लू का नया मामला दौलतपुर से आया है, जिसके बाद रविवार को धर्मशाला से चिकित्सकों की एक टीम ने क्षेत्र का दौरा किया। 3 सदस्यीय टीम ने मरीज के संपर्क में आए लोगों को जांचने के बाद दवाइयां वितरित कीं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि बीमारी से निपटने के लिए अस्पतालों में दवाओं की खेप भेज दी है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में स्वाइन फ्लू का एक मामला आने से लोग सहमे हुए हैं। हल्का जुकाम और बुखार होने पर लोग अस्पताल की ओपीडी में आकर इलाज करवा रहे हैं। डॉक्टर इस तरह की बीमारी से तुरंत बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीएमसी में मरीज के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. बलदेव कुमार ने कहा कि अस्पतालों में दवाइयों की कमी नहीं है। स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते लोगों के टेस्ट कराए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन को बीमारी से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में विशेष वार्ड बना दिए गए हैं। 

यहां जानिए क्या हैं लक्षण, ये बरतें सावधानी

Swine Flu Alert in Himachal, 27 Cases Reported.

स्वाइन फ्लू के लक्षण सामान्य जुकाम की तरह पाए जाते हैं। लेकिन रोग की चपेट में आने के बाद व्यक्ति को 100 डिग्री बुखार हो जाता है। इसमें भूख कम हो जाती है और नाक से पानी बहता है। कुछ लोगों को गले में जलन, उल्टी और डायरिया भी हो जाता है।

फ्लू और सामान्य सर्दी में अंतर
जब सामान्य सर्दी लगती है तो वह जल्द ही ठीक भी हो जाती है। लेकिन फ्लू होने पर वह जल्दी ठीक नहीं होता और उसका प्रभाव अधिक घातक होता है। शरीर में कमजोरी आती है। बुखार आता-जाता रहता है। गले में जलन भी रहती है।

ये बरतें सावधानी
-छींकते समय टिश्यू पेपर से नाक को ढकें और फि र उस पेपर को सावधानी से नष्ट करें और कचरे में फेंक दें।
-अपने हाथों को साबुन से धोते रहें। अपने घर, कार्यालय के दरवाजों के हेंडल, कीबोर्ड  मेज इत्यादि साफ  करें।
-यदि जुकाम के लक्षण हैं तो घर से बाहर और दूसरों के नजदीक न जाएं।
-फेस मास्क जरूर पहन लें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed