{"_id":"6ae73af8515f47a5230254c4","slug":"sweets-stall-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-813859-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दिवाली के लिए मिल्कफेड कल से लगाएगा मिठाइयों के स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दिवाली के लिए मिल्कफेड कल से लगाएगा मिठाइयों के स्टॉल
विज्ञापन
जिले में लगेंगे 5 स्टॉल, इस वर्ष 250 क्विंटल कम मिठाइयां बनाएगा फेडरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (मिल्कफेड) की ओर से दिवाली पर्व के लिए शिमला में मंगलवार से स्टॉल लगाए जाएंगे। फेडरेशन की ओर से इस वर्ष बीते वर्ष के मुकाबले 250 क्विंटल कम मिठाइयां बनाई जा रही हैं। बीते वर्ष जहां 500 क्विंटल मिठाइयां बनाई गई थीं, वहीं इस वर्ष 250 क्विंटल ही मिठाइयां बनाई जा रही हैं। मिल्कफेड के स्टॉल टुटू, पुराना बस अड्डा, सचिवालय, जिला अदालत चक्कर और संजौली में लगाए जाएंगे। इसमें डोडा बर्फी, माह दाल पिन्नी, मिल्क केक, ब्राउन पेड़ा, सोन पापड़ी, नारियल बर्फी, भुना चना बर्फी, पहाड़ी बर्फी, चोको चिप बर्फी, पंजीरी, काजू बर्फी, मोतीचूर के लड्डू, रसगुल्ले और गुलाब जामुन बिक्री के लिए रखे जाएंगे। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर फ्री मिठाइयों का भी प्रावधान है। शुगर फ्री श्रेणी में मिल्क केक, नारियल बर्फी और पहाड़ी बर्फी भी बिक्री के लिए रखी जाएगी।
मिल्कफेड के विपणन प्रबंधक संदीप ठाकुर ने बताया कि सचिवालय में इस बार एक ही स्टॉल लगाया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते वर्षाशालिका के समीप स्टॉल लगाने के लिए जगह नहीं मिल सकी। बताया कि इस वर्ष चंडीगढ़ की एक निजी फर्म से मिठाइयां तैयार करवाई जा रही हैं। मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मिल्कफेड की तीन टीमें निरीक्षण के लिए भेजी गई हैं। मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाला देसी घी भी मिल्कफेड की ओर से उपलब्ध करवाया जा रहा है। टीमों की निगरानी में ही मिठाइयां तैयार की जा रही हैं जिससे मिलावट की आशंका न रहे। गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए उत्पादन प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।