फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sweetness of Himachal's apples will reach Jammu-Kashmir and Leh-Ladakh, the department has received the demand

बागवानी: जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख तक पहुंचेगी हिमाचल के सेब की मिठास, विभाग को मिली रूट स्टॉक की डिमांड

Sat, 07 Dec 2024 10:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Dec 2024 10:36 AM IST
सार

 सेब की मिठास जम्मू-कश्मीर से लेकर लेह-लद्दाख तक पहुंचेगी। उद्यान विभाग के पास पहली बार बाहरी राज्य से सेब के रूट स्टॉक की डिमांड आई है।

विज्ञापन
sweetness of Himachal's apples will reach Jammu-Kashmir and Leh-Ladakh, the department has received the demand
हिमाचली सेब । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचली प्रदेश  सेब की मिठास जम्मू-कश्मीर से लेकर लेह-लद्दाख तक पहुंचेगी। उद्यान विभाग के पास पहली बार बाहरी राज्य से सेब के रूट स्टॉक की डिमांड आई है। इस साल जम्मू-कश्मीर ने हिमाचल के उद्यान विभाग के पास 1 लाख 26 हजार 500 रूट स्टॉक का ऑर्डर दिया है। इसके अलावा स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेस एंड टेक्नोलॉजी लेह-लद्दाख की ओर से तीन हजार पौधों की डिमांड आई है। जम्मू-कश्मीर के सात जिलों में हिमाचल का सेब उगाया जाएगा। यह पौधे चकोरी, रासी, कठुआ, किश्तवाड़ा, डोडा, चकोरी और रायबन जिले में भेजे जाएंगे। इसके वितरण के लिए विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है। जम्मू-कश्मीर से विभाग की टीम हिमाचल में नर्सरियों के दौरे की लिए आएगी।

विज्ञापन


10 दिसंबर के बाद पौधों को वितरण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए 77 रुपये प्रति पौधा दाम तय किए गए हैं। हिमाचल के बागवानों को यही पौधा 75 रुपये में दिया जा रहा है। बाहरी राज्यों में जाने के लिए दो रुपये इसके पैकिंग चार्ज रखे गए हैं। जम्मू-कश्मीर के लिए शिमला, कुल्लू, मंडी, सिरमौर और सोलन की पौधशालाओं से पौधे दिए जाएंगे। जबकि लेह-लद्दाख के लिए पौधों की सप्लाई शुरू हो गई है। यहां के लिए फल संतती एवं प्रदर्शन जंजैहली मंडी से पौधे दिए जाने शुरू कर दिए गए हैं। यहां से सेब और स्टोन फ्रूट दोनों के पौधों की डिमांड आई थी। नर्सरी मैनेजमेंट सोसायटी की ओर से प्रदेश भर की 93 पीसीडीओ (फल संतती एवं प्रदर्शन उद्यान पौधशाला) में 74 किस्मों के छह लाख पौधे तैयार किए गए हैं। इसमें 32 किस्में सेब की है। 93 पीसीडीओ में से प्रदेश भर में विभाग की 49 नर्सियां भी हैं।

विज्ञापन

पहली बार हिमाचल से बाहरी राज्य से पौधों की सप्लाई भेजी जा रही है, वहीं डिमांड भी पहली बार ही आई है। लेह-लद्दाख को सप्लाई भेजी जा रही है, जबकि जम्मू-कश्मीर को 10 दिसंबर के बाद सप्लाई भेजना शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।-विनय सिंह, निदेशक, उद्यान विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed