{"_id":"6a3d3346f7ea0a48b90372ac","slug":"sweet-water-served-and-fruits-distributed-on-nirjala-ekadashi-shimla-news-c-19-sml1002-743773-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: निर्जला एकादशी पर पिलाया मीठा पानी, बांटे फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: निर्जला एकादशी पर पिलाया मीठा पानी, बांटे फल
विज्ञापन
कनलोग बाईपास पर निर्जला एकादशी पर छबील लगाई गई। इस दौरान राहगीरों को तरबूज और खरबूजे का प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में कई जगह लगी छबील, लोगों और कारोबारियों ने दिया सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में वीरवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर राम मंदिर के बाहर सूद सभा की ओर से छबील लगाई गई। इस दौरान लोगों और सैलानियों ने बड़ी संख्या में मीठे शरबत (मीठा पानी) का लुत्फ उठाया। छबील सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक लगाई गई।
इस अवसर पर राणा कृष्ण मंदिर में सुबह 8:30 बजे निर्जला एकादशी व्रत की कथा भी सुनाई गई। राम मंदिर के अलावा मालरोड, रिज मैदान, लक्कड़ बाजार, विकासनगर और कनलोग में भी छबील सेवा का आयोजन किया गया था। इन स्टॉलों पर लोगों को मीठा शरबत, खरबूजा, तरबूज, केला, आइसक्रीम और फ्रूटी बांटी गई।
राम बाजार में सूद सभा की ओर से और गंज बाजार में सनातन धर्म सभा की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर सैलानियों ने मीठे शरबत, तरबूज और खरबूज का लुत्फ उठाया। वहीं, लोअर बाजार में कारोबारियों की ओर से छबील के स्टॉल लगाए गए थे। इस अवसर पर कारोबारी अश्वनी अरोड़ा, तरुण राणा, श्याम लाल, मनसा राम, विजय, रोहन शर्मा, महेश, मनजीत, विक्की और अजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद

कनलोग बाईपास पर निर्जला एकादशी पर छबील लगाई गई। इस दौरान राहगीरों को तरबूज और खरबूजे का प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन