फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   swachh bharat mission gramin award money not given to panchayats in himachal pradesh

स्वच्छता में अव्वल रहीं पंचायतों की करोड़ों की पुरस्कार राशि फंसी

Thu, 25 Mar 2021 11:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 25 Mar 2021 11:55 AM IST
सार

  • महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण स्वच्छता पुरस्कार योजना में चयनित हुई हैं कई पंचायतें
  • खंड, जिला और मंडल स्तर पर पंचायतों को दी जाती है लाखों की पुरस्कार राशि
  • पंचायतों के अलावा स्कूलों को भी 2019-20 की पुरस्कार राशि नहीं मिली

विज्ञापन
swachh bharat mission gramin award money not given to panchayats in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में प्रदेश की कई पंचायतों को पुरस्कार की राशि अभी तक नहीं मिली है। इन पंचायतों के करोड़ों रुपये फंस गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में वर्ष 2017-18 में शुरू हुई महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण स्वच्छता पुरस्कार योजना में खंड, जिला और प्रत्येक मंडल से सबसे स्वच्छ पंचायतों का चयन किया गया है। इसके लिए बाकायदा टीमों ने पंचायतों का निरीक्षण किया है।

विज्ञापन


सूबे के 78 विकास खंडों, 12 जिलों और तीन मंडलों में सबसे स्वच्छ रही पंचायतों को ग्रामीण विकास विभाग की ओर से पुरस्कार दिया जाना है। खंड स्तर पर सबसे स्वच्छ पंचायत को एक लाख, जिला स्तर पर स्वच्छ पंचायत को तीन लाख और मंडल स्तर पर सबसे स्वच्छ पंचायत को पांच लाख रुपये की इनामी राशि दी जानी है। चार सालों से यह राशि पंचायतों को जारी नहीं हो पाई है। यही नहीं राशि जारी न होने के कारण अगले वर्ष महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण स्वच्छता पुरस्कार योजना में निरीक्षण भी नहीं हुआ।
विज्ञापन


अगर यह राशि पंचायतों को जारी हो जाती है तो कई विकास कार्य पूर्ण हो सकते हैं। हमीरपुर जिले में ही छह विकास खंडों की पंचायतों के छह लाख, जिला स्तर पर अव्वल रही अग्घार पंचायत के तीन लाख और मंडल स्तर पर अव्वल रही सकरोह पंचायत के पांच लाख फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अन्य जिलों की राशि भी जारी नहीं हुई है। इसके अलावा स्कूल स्वच्छता और महिला मंडल स्वच्छता पुरस्कार योजना में भी राशि का भुगतान नहीं हुआ है। इस संबंध में स्वच्छ भारत मिशन के सलाहकार राजेश झारटा ने कहा कि इसकी फाइल फाइनेंस में गई हुई हैं। जैसे ही बजट स्वीकृत होगा। पंचायतों, स्कूलों और महिला मंडलों को भुगतान किया जाएगा। आगामी निरीक्षण पुराने बजट के जारी होने के बाद ही करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed