फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sutlej drinking water samples pass, preparations for supply from next week, rationing to end in the city

Shimla News: सतलुज के पेयजल सैंपल पास, अगले हफ्ते से आपूर्ति की तैयारी, शहर में खत्म होगी राशनिंग

Sat, 07 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sutlej drinking water samples pass, preparations for supply from next week, rationing to end in the city
खास खबर
विज्ञापन

सतलुज नदी के शकरोड़ी और शिमला पहुंचे पानी के सैंपल एनआईवी पूणे में पास, ट्रायल पहले ही हो चुका है सफल
परियोजना से शहर को मिलेगा 10 एमएलडी तक पानी
लोगों को रोज मिलेगी आपूर्ति, तैयार हो रहा नया शेड्यूल

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पूणे भेजे गए सतलुज नदी के पानी के सैंपल जांच में पास हो गए हैं। इस पानी को शहर में पीने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
सैंपल रिपोर्ट मिलने के बाद पेयजल कंपनी ने भी अगले हफ्ते से ही शहर में इसकी सप्लाई की तैयारी कर ली है। सतलुज पेयजल योजना शुरू होने से शहरवासियों को राहत मिलेगी। राजधानी में एक साल से जारी पानी की राशनिंग खत्म हो जाएगी। लोगों को रोज पानी दिया जाएगा। 16 मार्च से सतलुज नदी का पानी शिमला शहर में बंटना शुरू हो जाएगा। पेयजल कंपनी ने लोगों को रोज आपूर्ति देने के लिए नया शेड्यूल बनाने को भी कह दिया है। इसकी शुरुआत करने के लिए कंपनी ने शहरी विधायक हरीश जनारथा से समय मांगा है। 16 मार्च को विधायक की मौजूदगी में पहली बार संजौली टैंक में इस परियोजना का पानी डाला जाएगा। कंपनी के अनुसार योजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों रिज मैदान पर किया जाएगा। पेयजल कंपनी के एजीएम दिनेश भारद्वाज ने बताया कि सतलुज पेयजल योजना के पानी के सैंपल जांच में पास हो गए हैं। इस पानी को पीने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन




66 एमएलडी की क्षमता की है सतलुज परियोजना
पेयजल कंपनी के अनुसार 66 एमएलडी की क्षमता वाली सतलुज परियोजना से इस साल सात से दस एमएलडी पानी की आपूर्ति मिलेगी। यह पानी शहर में सबसे पहले संजौली टैंक में पहुंचेगा। इसके बाद यहां से रिज, चौड़ा मैदान, छोटा शिमला में बने टैंकों में इसकी सप्लाई होगी। इन टैंकों से सभी वार्डाें में यह पानी वितरित होगा। शिमला शहर को रोज पानी देने के लिए करीब 50 एमएलडी पानी की जरूरत है। अभी गिरि-गुम्मा समेत कुल पांच पेयजल योजनाओं से शहर को औसतन 40 एमएलडी पानी मिल रहा है। करीब दस एमएलडी कम आपूर्ति मिलने से शहर में तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है। गर्मी के मौसम में इन परियोजनाओं से सप्लाई घटकर 30 से 35 एमएलडी रह जाती है। ऐसे में जलसंकट गहरा जाता है। इस बार जलसंकट से राहत मिलेगी। सतलुज नदी से दस एमएलडी पानी मिलने से यह संकट दूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल्द जनता को मिलेगी राहत
शहर की जनता को इस बार गर्मी के मौसम में पानी की कमी नहीं सताएगी। सतलुज योजना योजना की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। इसके सैंपल भी पास हो गए हैं। 16 मार्च को संजौली में इसका पानी पहली बार टैंक में डाला जाएगा।

-हरीश जनारथा, शहरी विधायक


आंकड़ों में समझें पूरी पेयजल योजना
370 करोड़ रुपये है इस योजना की कुल लागत
66 एमएलडी पानी मिलेगा शिमला शहर को
22.3 किमी लंबी पाइपलाइन से शकरोड़ी से शिमला आएगा पानी
10 एमएलडी तक पानी इस साल मिलेगा


उपमहापौर के वार्ड में चौथे दिन पानी
शहर में इन दिनों कई वार्डाें में चौथे दिन पेयजल आपूर्ति की जा रही है। उपमहापौर उमा कौशल के टुटीकंडी वार्ड के बाग क्षेत्र में शनिवार को चौथे दिन भी सुबह पानी नहीं मिला। लोगों ने उपमहापौर उमा कौशल को इसकी शिकायत दी। उपमहापौर ने कंपनी के अधिकारियों से बात की। पूछा कि सप्लाई क्यों नहीं दी जा रही है। इसके बाद कंपनी ने आपूर्ति देने की बात कही। इसी तरह कच्चीघाटी वार्ड में भी लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article