{"_id":"5a75637c4f1c1ba2268b81a5","slug":"suspicious-death-of-leopard-at-bilaspur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां संदिग्ध हालत में मृत मिला तेंदुआ, उखाड़ लिए नाखून ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां संदिग्ध हालत में मृत मिला तेंदुआ, उखाड़ लिए नाखून
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 15 किलोमीटर दूर बागी गांव में संदिग्ध हालत में एक मृत तेंदुआ मिला। तेंदुए के नाखून उखाड़ लिए गए थे जबकि दांत निकालने का भी प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तेंदुए को तस्करों के मारने का अंदेशा भी जताया जा रहा है। सूचना के अनुसार शुक्रवार सुबह लोगों ने बागी गांव के पास एक तेंदुए को मृत देखा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। यह भी पता लगाया जा रहा है कि तेंदुआ खुद मरा या उसे किसी ने मारा है। वन विभाग के डीएफओ सरोज भाई पटले ने बताया कि तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद भी मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। बता दें कि तेंदुए की खाल, उसके नाखून और दांत की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत है। बीते दिनों सोलन में भी तेंदुए की खाल पकड़ी गई थी।