फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Surjeet appointed as National convener of yuva congress

मिस्त्री के बेटे सुरजीत बने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक

Mon, 04 Feb 2019 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Feb 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Surjeet appointed as National convener of yuva congress

प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र भरमौर की अति दुर्गम पंचायत फाटी के मिस्त्री के बेटे सुरजीत भरमौरी अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक बने हैं। फाटी पंचायत के तियूला गांव के सुरजीत की नियुक्ति अखिल भारतीय युवा कांग्रेस प्रभारी एवं एआईसीसी सचिव कृष्णा अल्वरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव और उपाध्यक्ष श्रीनिवास ने की है। सुरजीत के पिता बलि राम मिस्त्री का काम करते हैं जबकि बड़े भाई शिक्षक हैं।

विज्ञापन


साल 2003 में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले सुरजीत एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव रहते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की टीम में रहकर काम करके असम, अरुणाचाल, मेघालय, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रभारी रह चुके हैं।

विज्ञापन

सुरजीत साल 2004 में कैंपस महासचिव, 2005 में कैलाश एसोसिएशन कोषाध्यक्ष और एनएसयूआई के उपाध्यक्ष, 2007-2008 में कैंपस अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला रहते हुए एबीवीपी को 14 साल बाद हराकर पहली बार एनएसयूआई को चार सीटों पर जीत दिलाई। लगातार दो सालों तक कैंपस में एनएसयूआई ने क्लीन स्वीप किया।

साल 2009 में हिमाचल प्रदेश के महासचिव, 2011 में राष्ट्रीय प्रतिनिधि और 2012 मे उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में संयोजक बने। वह छह साल तक एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव रहे। वर्तमान में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भी हैं। सुरजीत भरमौरी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed