फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Supriya Shrinet said- 2017 copy-paste is BJP's resolution letter

Hamirpur: सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- 2017 का कॉपी-पेस्ट है भाजपा का संकल्प पत्र

Tue, 08 Nov 2022 06:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Nov 2022 06:42 PM IST
सार

मंगलवार को हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुप्रिया ने भाजपा पर पुराने दृष्टि पत्र में किए वायदों को पूरा नहीं करने के आरोप लगाते हुए कहा कि अब यह सिर्फ जुमलों से भरा हुआ संकल्प पत्र है। 

विज्ञापन
Supriya Shrinet said- 2017 copy-paste is BJP's resolution letter
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा के संकल्प पत्र-2022 को वर्ष 2017 के दृष्टिपत्र का कट-कॉपी-पेस्ट बताया। मंगलवार को हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुप्रिया ने भाजपा पर पुराने दृष्टि पत्र में किए वायदों को पूरा न करने के आरोप लगाते हुए कहा कि अब यह सिर्फ जुमलों से भरा हुआ संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा कि गुड़िया हेल्प लाइन हेल्पलेस हो चुकी है। करीब 8500 से अधिक शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो पाई। 

विज्ञापन

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना को लाकर युवाओं से धोखा किया गया। चाय-कॉफी और पिज्जा खर्च के बराबर ऊना-हमीरपुर रेल लाईन के लिए बजट डाला गया।
विज्ञापन


वादे के अनुसार हमीरपुर का कौन सा क्षेत्र स्मार्ट बना। व्यय नियंत्रण आयोग बनाने के बजाय प्रदेश की भाजपा सरकार ने पांच साल में 51 फीसदी से अधिक कर्जा लिया। जिससे प्रत्येक हिमाचली पर डेढ़ लाख रुपये कर्जा है। कांग्रेस में बिन दूल्हे की बरात के भाजपा के बयान पर सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मन का दर्द और व्यथा समझ सकती हैं। मार्गदर्शक मंडली में बिठाने का जो काम कभी लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के साथ दिल्ली में हुआ, वैसा ही व्यवहार अब हिमाचल में धूमल के साथ हुआ। जयराम को मामा और प्रधानमंत्री मोदी को आका शब्द से संबोधित करते हुए सुप्रिया ने कहा कि दोनों लोगों को गुमराह कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार का एक इंजन दिल्ली में हवाबाजी और जुमलेबाजी करता है और दूसरा इंजन हिमाचल में हेलिकाप्टर से हिमाचल का विचरण कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed