फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   super deluxe scania buses in Himachal

हिमाचल में अब और भी आरामदायक होगा सफर, आ गईं स्कानिया बसें

Tue, 27 Sep 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 27 Sep 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
super deluxe scania buses in Himachal

हिमाचल में सफर अब और भी आरामदायक होगा। प्रदेश में पहली बार एसी सुपर डीलक्स स्कानिया बसें चलाई जा रही हैं। निगम प्रबंधन 6 एसी सुपर डीलक्स स्कानियां बसें खरीदने जा रहा है। ट्रायल के तौर पर दो बसें बुधवार को हिमाचल पहुंच रही हैं। वीरवार को इन दोनों बसों को मनाली से दिल्ली और दिल्ली से मनाली ऑन ट्रायल चलाया जाएगा।

विज्ञापन


अगले एक सप्ताह में यह बसें निगम के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। अभी यह बसें केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन चला रहा है। उनके पास 18 एसी मल्टी एक्सल स्कानिया बसें हैं। पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है जहां इन बसों को चलाया जा रहा है। इन बसों में हिमाचल आने वाले पर्यटकों को सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


बस में आपातकालीन निकास के अलावा सुरक्षा के लिहाज से भी पूरा ध्यान रखा गया है। बस में पहली बार हाई डेफिनेशन आईपी कैमरा लगा होगा। महिलाओं की सुरक्षा और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए इस कैमरे को नाइट विजन के साथ लगाया गया है। इसी तरह से आरामदायक सीटों के अलावा फुट रेस्ट की भी बस में सुविधा मिलेगी। इस बस के आगे और मध्य में रेडियो और टीवी लगा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन प्रधान सचिव और एमडी बंगलूरू रवाना

super deluxe scania buses in Himachal

एचआरटीसी के प्रधान सचिव और एमडी बसों की खरीद को लेकर बंगलूरू रवाना हो गए हैं।  दोनों अधिकारी इन बसों की गुणवत्ता को बारीकी से देखेंगे।

निगम प्रबंधन 6 एसी सुपर डीलक्स बसें खरीदने जा रहा है। ट्रायल के तौर पर दो बसें हिमाचल पहुंच रही हैं। पहाड़ी राज्यों में हिमाचल पहला राज्य है, जहां इन बसों को चलाया जा रहा है। पर्यटन की दृष्टि से यह बसें कारगर सिद्ध होगी। -जीएस बाली, परिवहन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed