{"_id":"62d0f4c62a1d9b33aa54c77b","slug":"sundarnagar-karsol-national-highway-closed-due-to-landslide-near-kateru","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: सुंदरनगर-करसोग हाईवे कटेरू के समीप तीन घंटे रहा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: सुंदरनगर-करसोग हाईवे कटेरू के समीप तीन घंटे रहा बाधित
Fri, 15 Jul 2022 01:10 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/सुंदरनगर (मंडी)
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:10 PM IST
सार
सुंदरनगर-करसोग नेशनल हाईवे कटेरू के निकट शुक्रवार सुबह सात बजे भूस्खलन के कारण बंद हो गया। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गईं।
विज्ञापन
सुंदरनगर-करसोग नेशनल हाईवे पर यातायात ठप।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मंडी जिले में वीरवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण अभी भी 16 मार्ग बंद हैं। लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार शाम तक बंद पड़े 34 मार्गों को बहाल कर दिया। बिजली बोर्ड ने 45 में से 42 ट्रांसफार्मर बहाल कर दिए हैं। अब मात्र तीन ट्रांसफार्मर ही बंद हैं। बंद पड़ी 16 सड़कों में सबसे अधिक सराज मंडल की हैं। यहां पर अभी 13 सड़कें बंद हैं। गोहर में एक, बल्ह में एक और थलौट में एक सड़क बाधित है।
विज्ञापन
गोहर डिविजन में तीन ट्रांसफार्मर बंद हैं। बता दें कि वीरवार को हुई बारिश के कारण शुक्रवार सुबह तक 50 मार्ग बंद हो गए थे, मगर विभाग ने शुक्रवार शाम तक 34 मार्ग बहाल कर दिए। हालांकि शुक्रवार को भी कुछ मार्गों पर बार-बार मलबा गिरता रहा, लेकिन उन्हें जल्द ही बहाल कर दिया गया। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए गए हैं कि बरसात से बंद होने वाले मार्गों को तुरंत बहाल किया जाए। बिजली बोर्ड और जलशक्ति विभाग को भी तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सुंदरनगर-करसोग हाईवे कटेरू के समीप तीन घंटे रहा बाधित
सुंदरनगर-करसोग नेशनल हाईवे कटेरू के निकट शुक्रवार सुबह सात बजे भूस्खलन के कारण बंद हो गया। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गईं। वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर लोक निर्माण विभाग ने हाईवे को खोलने का प्रयास किया। करीब 10:00 बजे हाईवे बहाल हो पाया। लोक निर्माण विभाग के जेई यशपाल ने बताया कि पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण हाईवे बंद हो रहा है, जिसे बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन