फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Summer tourist season: Due to the rise in the temperature in the plains, there is a rush of tourists in Himachal

हिमाचल में सैलानियों की भीड़: गर्मी बढ़ने से 20 दिन पहले समर पर्यटन सीजन शुरू

Tue, 29 Mar 2022 11:32 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Mar 2022 11:32 AM IST
सार

प्रदेश में 15 अप्रैल से समर सीजन की औपचारिक शुरुआत होती है, लेकिन इस साल मार्च के अंतिम सप्ताह से ही सैलानियों की आमद बढ़ गई है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, कसौली और डलहौजी सैलानियों से गुलजार होने लगे हैं। कोरोना काल में दो साल तक घरों में कैद रहे लोग सैर-सपाटे के लिए उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
Summer tourist season: Due to the rise in the temperature in the plains, there is a rush of tourists in Himachal
शिमला में सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने से इस साल हिमाचल प्रदेश का समर पर्यटन सीजन करीब 15 से 20 दिन एडवांस शुरू हो गया है। प्रदेश में 15 अप्रैल से समर सीजन की औपचारिक शुरुआत होती है, लेकिन इस साल मार्च के अंतिम सप्ताह से ही सैलानियों की आमद बढ़ गई है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, कसौली और डलहौजी सैलानियों से गुलजार होने लगे हैं।

विज्ञापन

कोरोना काल में दो साल तक घरों में कैद रहे लोग सैर-सपाटे के लिए उत्साहित हैं। शिमला में वीकेंड के अलावा हफ्ते के अन्य दिनों के लिए होटलों की एडवांस बुकिंग तेज हो गई है। भारी संख्या में पर्यटकों ने कुल्लू-मनाली का रुख करना शुरू किया है।
विज्ञापन


पर्यटकों की 50 से 60 वोल्वो बसें पहुंच रहीं
दिल्ली से रोजाना 50 से 60 वोल्वो बसें पर्यटकों को लेकर मनाली पहुंच रही हैं। कसौली, धर्मशाला और डलहौजी भी सैलानियों से गुलजार होने लगे हैं। शिमला के रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की भीड़ जुट रही है। होटलों में 70 से 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी है। हनीमून कपल, फैमिली ट्रिप, कॉलेज-यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी और कारपोरेट कंपनियों के ग्रुप हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचने लगे
शिमला होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा और टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहिंद्र सेठ ने कहा कि इस साल मार्च के अंत में ही भारी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचने लगे हैं। जो भीड़ 15 अप्रैल के बाद जुटती थी, वह अभी से दिखने लगी है। समर सीजन 15 से 20 दिन एडवांस है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि छोटे-बड़े सभी होटलों के औसतन 60 फीसदी कमरे एडवांस बुक हैं। धर्मशाला होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी बांबा का कहना है कि होली से ही सैलानियों की आमद बढ़नी शुरू हो गई थी। 


मैदानी भागों में लगातार बढ़ रहा तापमान
मैदानी भागों में तापमान बढ़ने से पर्यटक ठंडक पाने के लिए हिल स्टेशनों का रुख कर रहे हैं। प्रदेश में मौसम गर्म होते ही मैदानी क्षेत्रों में लू चलना शुरू हो गई है। सोमवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में लू चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऊना में सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। यहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed