फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Summer rises, preparations to change the opening time of summer closing government schools in himachal

गर्मी बढ़ी: हिमाचल में ग्रीष्मकालीन सरकारी स्कूलों के खुलने का समय बदलने की तैयारी

Mon, 02 May 2022 10:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 May 2022 10:53 PM IST
सार

ग्रीष्मकालीन सरकारी स्कूलों के खुलने का समय बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर सुबह 9:00 के बजाय 7:00 या 7:30 बजे स्कूलों को खोलने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
Summer rises, preparations to change the opening time of summer closing government schools in himachal
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते ग्रीष्मकालीन स्कूलों का समय बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर सुबह नौ की जगह 7 या 7:30 बजे पहली से 12वीं कक्षा तक स्कूल खोलने के लिए कहा है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने समयसारिणी बदलने का विकल्प चुनने का अधिकार स्कूल प्रिंसिपलों और जिला अधिकारियों को दिया है। निदेशालय ने स्कूलों की समयसारिणी को छह घंटे से घटाकर 5:30 घंटे भी करने का फैसला लिया है। प्रदेश के ग्रीष्मकालीन सरकारी स्कूल अभी सुबह नौ बजे खुलते हैं और दोपहर 3 बजे छुट्टी होती है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा के सभी स्कूल और चंबा, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, शिमला के कुछ क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन शेड्यूल वाले स्कूल हैं। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 37 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


ऐसे में विद्यार्थियों और शिक्षकों को कुछ राहत देने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की समयसारिणी को बदलने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से जारी पत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 12.30 बजे और सुबह 7:30 से 12:50 बजे तक समयसारिणी तय करने का विकल्प दिया है। निदेशक ने सभी स्कूलों से इस बाबत रिपोर्ट जल्द से जल्द निदेशालय भेजने के निर्देश भी दिए हैं। उधर, ऊना जिले में बुधवार से सुबह 7 से 2:50 बजे तक पहली से आठवीं कक्षा तक स्कूल खोलने का फैसला लिया है। कांगड़ा जिले के सरकारी स्कूल भी बुधवार से सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक खुलेंगे। बाकि जिलों में अभी समयसारिणी  तय होगी है। 
विज्ञापन


पुनर्मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम घोषित
उधर, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर में करवाई दसवीं और जमा दो कक्षा की टर्म-1 परीक्षा का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित कर दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित परीक्षार्थी पुनर्मूल्यांकन के लिए 01892-242158 और पुनर्निरीक्षण के लिए 01892-242122 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed