{"_id":"654a2805827a4f40fa0c4549","slug":"summative-assessment-annual-exams-of-five-classes-will-be-held-in-winter-closing-schools-from-december-4-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: शीतकालीन स्कूलों में 4 दिसंबर से शुरू होंगी पांच कक्षाओं की असेसमेंट परीक्षाएं, संशोधित डेटशीट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: शीतकालीन स्कूलों में 4 दिसंबर से शुरू होंगी पांच कक्षाओं की असेसमेंट परीक्षाएं, संशोधित डेटशीट जारी
Tue, 07 Nov 2023 06:15 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Nov 2023 06:15 PM IST
सार
समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।
विज्ञापन
परीक्षाओं की डेटशीट जारी(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 4 दिसंबर से असेसमेंट परीक्षाएं शुरू होंगी। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। असेसमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाएगी। सभी केंद्रों में सुबह साढ़े 10 बजे परीक्षा शुरू होगी।
विज्ञापन
तीन घंटे की परीक्षा दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगी। परीक्षाओं को सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी जिला उप निदेशकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी यह परीक्षाएं देंगे। परीक्षा परिणाम ई संवाद एप पर अपलोड किया जाएगा। 31 दिसंबर को स्कूलों में परिणाम घोषित होंगे। फरवरी से शीतकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। प्रदेश के सभी सरकारी और स्कूल शिक्षा बोर्ड संबद्ध निजी स्कूलों में इन परीक्षाओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन
डेटशीट
दिनांक कक्षा पहली दूसरी चौथी
4 दिसंबर गणित अंग्रेजी अंग्रेजी
5 दिसंबर अंग्रेजी गणित हिंदी
6 दिसंबर हिंदी हिंदी पर्यावरण
7 दिसंबर .... .... गणित
डेटशीट छठी कक्षा सातवीं
4 दिसंबर गणित विज्ञान
5 दिसंबर ड्राइंग योग/संस्कृति
6 दिसंबर अंग्रेजी हिंदी
7 दिसंबर संस्कृत ड्राइंग
8 दिसंबर हिंदी अंग्रेजी
11 दिसंबर विज्ञान गणित
12 दिसंबर योग / संस्कृति संस्कृत
13 दिसंबर सोशल साइंस सोशल साइंस