फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sukhu government will take another loan of Rs 1,000 crore

Himachal: अब 1,000 करोड़ रुपये का कर्ज और लेगी हिमाचल की सुक्खू सरकार

Thu, 29 Jun 2023 10:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Jun 2023 10:58 AM IST
सार

 सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार अब 1,000 करोड़ रुपये का और कर्ज लेगी। राज्य की खराब आर्थिक स्थिति के बीच सरकार को फिर से कर्ज लेना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Sukhu government will take another loan of Rs 1,000 crore
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार अब 1,000 करोड़ रुपये का और कर्ज लेगी। राज्य की खराब आर्थिक स्थिति के बीच सरकार को फिर से कर्ज लेना पड़ रहा है। बुधवार को वित्त विभाग ने इस संबंध में 500-500 करोड़ रुपये का कर्ज लेने संबंधी की दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। पहली अधिसूचना के अनुसार सरकार 500 करोड़ रुपये का कर्ज 10 साल की अवधि के लिए लेगी। इसे जुलाई 2033 तक चुका दिया जाएगा। दूसरी अधिसूचना के अनुसार 500 करोड़ रुपये का एक अन्य ऋण 15 वर्ष के लिए लिया जाएगा।
विज्ञापन


इसे जुलाई 2038 तक चुकाया जाएगा। इस कर्ज के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के समक्ष सरकार की प्रतिभूतियों की नीलामी 5 जुलाई को की जाएगी। वर्तमान में सरकार पर करीब 78 हजार करोड़ रुपये का कर्ज हो गया है। एक माह पहले ही सुक्खू सरकार ने 800 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। करीब छह महीने में सरकार पर लगभग 3,000 करोड़ रुपये का नया कर्ज पड़ चुका है। हालांकि, मुख्यमंत्री सुक्खू बार-बार कह रहे हैं कि पिछली सरकारें वर्तमान सरकार पर करीब 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़कर गई हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed