फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   suket devta mela 2020 in Mandi in Himachal Pradesh

मोबाइल से गर्भ स्थल को लाइव कर थड़ों पर निभाई पूजा की रस्म

Mon, 30 Mar 2020 12:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 Mar 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
suket devta mela 2020 in Mandi in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

ऑनलाइन आराध्य देवों के पूजन के साथ रविवार को सुकेत देवता मेला शुरू हुआ। राज्य स्तरीय देवता मेला बड़ा देयो कमरुनाग मानगढ़ के पूजन के साथ शुरू हुआ। शुभारंभ पर जवाहर पार्क में बड़ा देयो कमरुनाग के बाद राज देवता श्री मूल मांहूनाग, देव बड़ा योगी और सुकेत अधिष्ठात्री देवी महामाया का विधि-विधान से पूजन किया गया।

विज्ञापन


तीन शताब्दियों के इतिहास में पहली बार हुआ है कि मेले में न किसी देवता ने शिरकत की और न देवलुओं और बजंतरियों ने। जनता की भी कोरोना के कारण कोई भागीदारी नहीं होगी। फिर भी शताब्दियों की देव पूजन की परंपरा को सादगी से निभाया गया। बड़ा देयो श्री कमरुनाग, राज देवता श्री मूल मांहूनाग और देव बड़ा योगी के लिए मेला स्थल पर स्थापित थड़ों पर मोबाइल से ऑनलाइन गर्भस्थल को लाइव कर देव पूजन की परंपरा निभाई गई।
विज्ञापन


रविवार को कर्फ्यू में ढील के दौरान शुभ मुहूर्त पर सुबह 11:30 बजे देव पूजन की रस्म सुकेत सर्व देवता कमेटी के प्रधान अभिषेक सोनी की उपस्थिति में राज पुरोहित रोशन शर्मा के मार्गदर्शन में निभाई गई। अभिषेक सोनी ने कहा कि कोरोना के कारण राज्य स्तरीय देवता मेला प्रशासन को रद्द करना पड़ा है। परिस्थितियां ऐसी हो गईं कि मेले में करीब 175 देवी-देवता इस बार शिरकत नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनवमी तक रोजाना सुकेत सर्व देवता कमेटी मेला स्थल पर सुबह और शाम पूजन करेगी। अष्टमी के दिन सुकेत अधिष्ठात्री देवी महामाया का देहरी स्थित महामाया मंदिर में पूजन और रामनवमीं के दिन देवताओं का पूजन किया जाएगा। समापन पर बड़ा देयो श्री कमरुनाग और राज देवता श्री मूल मांहूनाग को भेंट अर्पित कर क्षेत्र की समृद्धि और सुख-शांति के लिए मन्नत की जाएगी।


देवताओं को यह भेंटें लॉकडाउन और कर्फ्यू समाप्त होने पर उनके मूल स्थान पर जाकर अर्पित की जाएगी। इधर, रविवार सुबह कई लोगों ने मेला स्थल जवाहर पार्क में आराध्य देवताओं के थड़ों का पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed