फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Suicide: Tired of harassment by sasural paksh man hangs himself in chamba himachal, FIR registered

आत्महत्या: ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग व्यक्ति ने लगाया फंदा, एफआईआर दर्ज

Mon, 14 Feb 2022 06:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Feb 2022 06:36 PM IST
सार

 बनीखेत में ससुराल पक्ष से तंग आकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि मृतक ने सुसाइड नोट में ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Suicide: Tired of harassment by sasural paksh man hangs himself in chamba himachal, FIR registered
व्यक्ति ने आत्महत्या की(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के बनीखेत में ससुराल पक्ष से तंग आकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके पर मिले सुसाइड नोट से पता चला है कि व्यक्ति ससुराल पक्ष के लोगों से काफी परेशान था। इसी से तंग आकर उसने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट में पत्नी, साला और साली पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार उमित पॉल पुत्र स्व. कर्म चंद निवासी बनीखेत वार्ड नंबर एक रविवार शाम को बड़े भाई से यह बोलकर सोने के लिए अपने कमरे में गया कि वह सोमवार को दुकान नहीं जाएगा।

विज्ञापन


जरूरी कार्य के चलते बाहर जा रहा है। सोमवार सुबह बड़ा भाई नितिन पॉल दुकान चला गया। सुबह साढ़े नौ बजे छोटे भाई के ससुराल वालों के फोन आने लगे। कहने लगे कि उमित फोन नहीं उठा रहा है। उसके कमरे में जाकर देखो। जब वह कमरे में गया तो भाई को फंदे पर झूलते देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डीएसपी और एसएचओ डलहौजी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को सुसाइड नोट, एफडी और एलआईसी पॉलिसी मृतक के कमरे में बरामद हुई है।  डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि मृतक ने सुसाइड नोट में ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed