फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Suicide in Shimla: Sub Inspector hangs himself in Police Line Bharari, death

शिमला में आत्महत्या: पुलिस लाइन भराड़ी में सब इंस्पेक्टर ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 21 Jan 2022 11:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jan 2022 11:15 PM IST
सार

सब इंस्पेक्टर शशि कुमार छठीं बटालियन कोलर के एसडीआरएफ में तैनात थे। हाल ही में ही उन्हें राज्य आपदा प्रबंधन से अटैच किया था। इसके चलते वह शुक्रवार को ड्यूटी ज्वाइन करने पुलिस लाइन भराड़ी पहुंचे थे।

विज्ञापन
Suicide in Shimla: Sub Inspector hangs himself in Police Line Bharari, death
dead shimla - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी की पुलिस लाइन भराड़ी में एक सब इंस्पेक्टर ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शशि कुमार (53) चायल-कोठी जिला सोलन निवासी के तौर पर हुई है। शशि पांचवीं मंजिल में लोहे के एंगल की रस्सी से लटका पड़ा मिला। देररात एसपी डॉ. मोनिका ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सब इंस्पेक्टर शशि कुमार छठीं बटालियन कोलर के एसडीआरएफ में तैनात थे। हाल ही में ही उन्हें राज्य आपदा प्रबंधन से अटैच किया था।

विज्ञापन


इसके चलते वह शुक्रवार को ड्यूटी ज्वाइन करने पुलिस लाइन भराड़ी पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम एसआई शशि समेत आधा दर्जन जवान बैरक में ठहरे हुए थे। उन्होंने बाकायदा मेस में जाकर खाने का ऑर्डर भी दिया था। इस बीच उनके साथ ठहरे जवान मेस में खाना खाने चले गए। कुछ देर बाद लाइन के एक जवान ने बैरक में जाकर देखा तो शशि फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद थाना सदर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कब्जे में ले लिया। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर साक्ष्य एकत्र किए हैं। 
विज्ञापन


मौके से नहीं मिला है सुसाइड नोट : एसपी 
एसपी डॉ. मोनिका ने बताया की मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed