{"_id":"6795b06c1e103e01d80617b0","slug":"suhani-became-sharad-sundari-kartik-won-title-of-voice-of-carnival-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: कांगड़ा की सुहानी बनी शरदसुंदरी, कार्तिक ने जीता वायस ऑफ कार्निवल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: कांगड़ा की सुहानी बनी शरदसुंदरी, कार्तिक ने जीता वायस ऑफ कार्निवल का खिताब
Sun, 26 Jan 2025 09:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)।
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)।
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 26 Jan 2025 09:23 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा की सुहानी बनी शरदसुंदरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली में विंटर कार्निवल में शरद सुंदरी का खिताब कांगड़ा की सुहानी कटोच ने जीता। कड़े मुकाबले में सुहानी ने 19 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए यह सफलता हासिल की। सिरमौर की अमीषा फस्ट रनरअप रहीं, जबकि मनाली की अदिति नेगी सेकेंड रनरअप चुनी गईं।
कार्निवल के अंतिम दिन शरद सुंदरी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। अंतिम दिन हुए ग्रैंड फिनाले में 20 प्रतिभागियों का गाउन राउंड हुआ। इनमें से टॉप टेन का चयन किया गया। सभी टॉप टेन को अलग-अलग टाइटल दिए गए, इसमें टॉप-5 अंतिम दौर में पहुंचीं। फाइनल राउंड में सभी से एक सवाल पूछा गया। पूछा कि एक महिला होने के आपकी नजर में क्या मायने हैं। इसका जवाब सभी को दो मिनट में लिखकर देना था। लिखने के बाद सभी को अपना जवाब पढ़कर भी सुनाना था। सभी ने अपना-अपना जवाब दिया। आखिर टॉप-3 और शरद सुंदरी का चयन हुआ। शरद सुंदरी को मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने ताज पहनाकर सम्मानित किया।
कार्तिक ठाकुर बने वॉयस ऑफ कार्निवल
वॉयस ऑफ कार्निवल प्रतियोगिता में कार्तिक ठाकुर विजेता बने। कार्तिक ने एचपीयू शिमला में एसएससी मैथ की पढ़ाई की है। मूलत: सिरमौर के रहने वाले हैं। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर बालकृष्ण और तीसरे स्थान पर अंकुश रहे। अंतिम राउंड में पांच प्रतिभागियों ने भाग लिया और विजेता के लिए कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें कार्तिक ने बाजी मारी।